पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्साह
Jagannath Rath Yatra 2025: ओडिशा के पुरी हर साल की तरह इस बार भी जगन्नाथ रथ यात्रा का उत्साह नजर आ रहा है। दुनिया भर के लोग श्रद्धा और उत्साह से यात्रा को देखने उसमें शामिल होने पहुंचे हैं। यात्रा आज 27 जून शुक्रवार से शुरू होनेके साथ ही 8 जुलाई तक चलेगी। इस अवधि में भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ विशाल रथों पर सवार होंगे और पुरी के मुख्य मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक यात्रा करेंगे। जगन्नाथ रथ यात्रा करीब 12 दिन तक चलती है। जिसमें हर दिन का अपना खास महत्व होता है।
1 जुलाई से राष्ट्र के लिए’ 90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान का आगाज
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई के साथ ही न्यायमूर्ति सूर्य कांत के नेतृत्व में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नालसा और मध्यस्थता के साथ सुलह परियोजना समिति एमसीपीसी एक जुलाई से 90 दिनी राष्ट्रव्यापी मध्यस्थता ‘राष्ट्र के लिए’ अभियान का आगाज करने जा रही है। बता दें न्यायमूर्ति सूर्य कांत नालसा और एमसीपीसी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
इजरायल पर अब तक दागी 309 मिसाइलें और ड्रोन-हूती नेता
यमन के हूती नेता अब्दुल-मलिक अल-हूती ने कहा है कि उनकी सेना और सुरक्षा बलों ने मार्च के मध्य से अब तक इजरायल पर करीब 309 बैलिस्टिक के साथ हाइपरसोनिक मिसाइलें और ड्रोन से हमले किये हैं। जिसे समूह अपने इस सैन्य अभियान के दूसरे चरण के रुप में बताता है।
इस्लामिक नव वर्ष के मौके पर हूती की ओर से संचालित अल-मसीरा टीवी पर प्रसारित एक टेलीविज़न संदेश के दौरान अल-हूती ने यह भी कहा कि इस महीने ही अकेली 25 मिसाइल के साथ ड्रोन दागे गए हैं। जिसे अल हूती ने “गाजा के समर्थन में गुणात्मक सैन्य अभियान” करार दिया है।
दिल्ली: बवाना औद्योगिक इलाके की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई।
दिल्ली एयरपोर्ट: एक फ्लाइट को बम की धमकी मिली, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क।
नोएडा: एक प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियाँ।
पंजाब (बटाला): कादिया रोड पर फायरिंग की घटना में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और एक युवक की मौत।
अहमदाबाद: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने की श्री जगन्नाथ मंदिर में आरती ।
हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से अब तक 5 की मौत, 6 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य अब भी जारी।
भारत की 2036 ओलंपिक मेज़बानी पर छाया संकट.. IOC अध्यक्ष ने बोली प्रक्रिया पर रोक लगाई।
1 जुलाई को अमेरिका में क्वाड बैठक होगी। जिसमें भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका बैठक शामिल होंगे।
ईरान के विदेश मंत्री ने कहा कि अमेरिका-इजरायल हमले से परमाणु सुविधाएं गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुईं; वार्ता से इनकार किया।
अयातुल्ला खामेनेई ने चेतावनी दी – ईरान पर किसी भी हमले की कीमत भारी पड़ेगी।
इजरायल के PM नेतन्याहू बोले – यह समय शांति समझौतों को आगे बढ़ाने का ऐतिहासिक अवसर है।
व्हाइट हाउस की ओर से ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों से इनरिच्ड यूरेनियम नहीं हटाया गया था।
अमेरिका की शरणार्थी नीति में बदलाव, ग्वाटेमाला और होंडुरास के साथ नई शरणार्थी संधि।
डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ जल्द बड़ी डील की घोषणा की।
यूरोपीय संघ की ओर से रूस पर प्रतिबंधों को और अधिक बढ़ाने पर सहमति जताई गई।