ब्रेकिंग न्यूज़ | 27 जुलाई 2025 | प्रमुख सुर्खियाँ
पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज
देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर भाजपा ‘कलाम को सलाम’ अभियान चलाएगी। बीजेपी के इस कार्यक्रम के दौरान युवा उद्यमियों को अवॉर्ड देने की घोषणा की जाएगी।
पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’ आज प्रसारण होगा। मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी आज देशवासियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण आज सुबह 11 बजे होगा।
गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार 27 जुलाई 2025 को तमिलनाडु स्थित गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर पहुंचेंगे। यहां पीएम मोदी आदि तिरुवाधिरै उत्सव में शामिल होंगे।
बिहार की सरगर्मी हुई तेज, राहुल का अधौरा दौरा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रविवार 27 जुलाई को अधौरा (बिहार) में अनुसूचित जाति/जनजाति समुदाय के लोगों से करेंगे मुलाकात। इस दौरान न्याय यात्रा और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा संभव।
राजेंद्र चोल की स्मृति में विशेष सिक्का जारी करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी आज रविवार 27 जुलाई को चेन्नई में महान चोल सम्राट राजेंद्र चोल की स्मृति में एक स्मारक सिक्का करेंगे जारी।सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने की पहल।
चेन्नई: सीएम स्टालिन को अस्पताल से छुट्टी
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की तबीयत में सुधार। आज रविवार 27 जुलाई चेन्नई के अस्पताल से होंगे डिस्चार्ज।
अयोध्या में आज से झूलनोत्सव की शुरुआत आज स
सावन मेले के शुभारंभ के साथ अयोध्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने की संभावना। अनुमानित 20 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं।
मुंबई: लोणावला में युवती से दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में
23 वर्षीय युवती से लोणावला में दुष्कर्म की घटना, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, जांच जारी।
IND vs ENG टेस्ट
चौथे दिन का खेल समाप्त:
भारत – 174/2, दो विकेट पर भारत ने बनाई मजबूत पकड़, मैच में निर्णायक मोड़ संभव।