आज राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम घोषित होगा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज गुरुवार दोपहर 3:30 बजे कक्षा 12वीं के विज्ञान के साथ वाणिज्य और कला संकायों के परिणाम घोषित करेगा। छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपने परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।
पीएम मोदी आज करेंगे 103 अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 22 मई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 उन्नत अमृत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करने वाले हैं। जिनमें से 13 स्टेशन दक्षिण रेलवे क्षेत्र में स्थित हैं। इन स्टेशनों पर उद्घाटन समारोह आयोजित किए जाएंगे।
भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम जारी
भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनाव के बाद दोनों देशों ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति व्यक्त की है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस समझौते में मध्यस्थता करने का दावा किया है।
इंडिगो ने चौथी तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा
इंटरग्लोब एविएशन को जो इंडिगो एयरलाइंस का संचालन करती है को चौथी तिमाही में ₹3,067.5 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया गया है। अब तक का यह सबसे अधिक है। यह मुनाफा मुख्य रुप से हवाई यात्रा की बढ़ती मांग के कारण हुआ है।
भारतीय नौसेना की ओर से पारंपरिक रूप से निर्मित जहाज को शामिल किया है। नौसेना ने कर्नाटक के कारवार नौसैनिक अड्डे पर पारंपरिक रूप से निर्मित ‘INSV कौंडिन्य’ नामक जहाज को शामिल नौसेना में किया है। यह जहाज 5वीं सदी के पोत का पुनर्निर्माण है।
गाजा पट्टी में नेतन्याहू ने युद्ध समाप्त करने के लिए शर्तें रखीं
इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पट्टी में युद्ध खत्म करने के लिए प्रमुख शर्तें रखीं। जिनमें सभी बंधकों को रिहा करने, एन्क्लेव का विसैन्यीकरण और फिलिस्तीनी आंदोलन हमास के नेतृत्व को बाहर निकालना शामिल है। नेतन्याहू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, वे स्पष्ट शर्तों पर युद्ध समाप्त करने के लिए तैयार हैं, जो इजरायल की सुरक्षा की गारंटी देंगी। सभी बंधक घर लौट आएंगे। हमास अपने हथियार डाल देगा। सत्ता छोड़ देगा और उसके नेतृत्व को गाजा पट्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा। गाजा पट्टी पूरी तरह से विसैन्यीकृत रहेगा।
कोरोना वायरस का खौफ
कोरोना वायरस कहें या कोविड-19 साल 2020 के बाद से इस खौफ लोगों के बीच खूब देखने को मिला है। इस महामारी से दुनियाभर में सैंकड़ों लोगों की जान चली गई। अभी लोग ढंग से कोविड-19 की मचाई गई तबाही को भूले भी नहीं थे। इसके इस बीच एशिया के कुछ देशों में
एक बार फिर कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। सिंगापुर के साथ ही हांगकांग और थाईलैंड में भी संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ने लग है। इसके कारण है ओमिक्रॉन का JN.1 वैरिएंट है। बहुत जल्दी फैलता है। अब इसका असर दुनिया के कई देशों में देखा जा रहा है।
अमेरिका में इजरायली दूतावास के अफसरों की हत्या
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में यहूदी म्यूजियम के बाहर इजरायली दूतावास के 2 कर्मचारियों को गोली मार दी गई। हत्या कर दी गई। वॉशिंगटन में Capital Jewish Museum के बाहर हुई है। इस म्यूजियम में अमेरिकन जुइश कमेटी की ओर से एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा था। गोलीबारी जिस Jewish म्यूजियम के बाहर हुई है। वहां एक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। जो अमेरिकी Jewish समिति की ओर से किया गया था। इस पूरे मामले की जांच एफबीआई की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स की ओर से की जा रही है।