Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिग ब्रेकिंग : USAID फंडिंग फिर बोले ट्रंप ….दोस्त PM मोदी को 21 मिलियन डॉलर,चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा विज्ञान, इंट्यूटिव मशीन करेगी चंद्र मिशन शुरू

DigitalDesk by DigitalDesk
February 22, 2025
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

USAID फंडिंग फिर बोले ट्रंप ….दोस्त PM मोदी को 21 मिलियन डॉलर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान उस रिपोर्ट के बाद में सामने आया है जिसमें यह दावा किया गया है कि साल 2022 में 21 मिलियन डॉलर का अनुदान भारत के लिए नहीं बल्कि बांग्लादेश के लिए अमेरिका की ओर से मंजूर किया गया था। दरअसल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लगातार तीसरे दिन भी ‘वोटर टर्नआउट’ के लिए कथित तौर पर भारत को मिले करीब 21 मिलियन डॉलर के मुद्दे को उठाया है। बता दें भारत में इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जमकर तीखी नोकझोंक चल रही है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिर कहा कि “मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत को ‘वोटर टर्नआउट’ के लिए अमेरिका से 21 मिलियन डॉलर दिए जा रहे हैं और हम भारत में मतदान के लिए यह 21 मिलियन डॉलर दे रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा हमारा क्या? वे भी तो मतदान प्रतिशम बढ़ाना चाहते हैं।

चंद्रमा की सतह पर पहुंचेगा विज्ञान, इंट्यूटिव मशीन करेगी चंद्र मिशन शुरू

अमेरिकी कंपनी इंट्यूटिव मशीन इस महीने फरवरी 2025 के अंत में नासा विज्ञान को चंद्रमा की सतह पर पहुंचायेगी। इसके लिए वह अपना दूसरा चंद्र मिशन शुरू करेगी। नासा की ओर से बताया गया कि इस मिशन का कोडनेम आईएम-2 है। बुधवार 26 फरवरी 2025 को फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट के जरिये उड़ान भरेगा।
नासा ने बताया कि प्रक्षेपण के बाद इंट्यूटिव मशीन का चंद्र लैंडर, एथेना, 6 मार्च 2025 से पहले चंद्रमा की सतह पर उतरने से पहले लगभग एक सप्ताह का समय चंद्रमा पर पारगमन में बिताएगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ट्रंप ने सेना के टॉप जनरल को किया बर्खास्त,दो बड़े अफसरों पर भी सख्त एक्शन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने टॉप मिलिट्री जनरल को बर्खास्त कर दिया है। ज्वाइंट चीफ्स चेयरमैन जनरल चार्ल्स क्यू. ब्राउन जूनियर को बर्खास्त किया गया है। अमेरिका में यह पहली बार हुआ है कि प्रशासन बदलने पर देश के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी को राष्ट्रपति ने इस तरह बाहर किया गया है।

इराकी सेना ने किया आईएस के कई ठिकानों को नष्ट

इराक की सेना ने उत्तरी इराक के पहाड़ी इलाके में इस्लामिक स्टेट आईएस आतंकवादियों की ओर से उपयोग किए जाने वाले कई ठिकानों को नष्ट कर दिया है। इराकी संयुक्त अभियान कमान से जुड़े मीडिया आउटलेट सिक्योरिटी मीडिया सेल के एक बयान में बताया गया है कि इराक की आतंकवाद निरोधी सेवा से जुड़े बलों ने नीनवे की प्रांतीय राजधानी मोसुल से करीब 100 किमी दूर दक्षिण-पूर्व में मखमौर क्षेत्र में यह अभियान चलाया। जिसमें आईएस के 18 ठिकानों और सात सुरंगों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

ICR को हमास ने सौंपा शिरी बिबास का शव

हमास की सशस्त्र शाखा अल-कस्साम ब्रिगेड की ओर से एक इजरायली बंधक शिरी बिबास का शव अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति आईसीआरसी के हवाले कर दिया है। हमास के वरिष्ठ अधिकारी की ओ से यह जानकारी दी गई है। इससे पहले इजरायली अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार को हमास की ओर से आईसीआर को लौटाया गया शव शिरी बिबास का नहीं था। दरअसल इजरायली हवाई हमलों के चलते हुई अराजकता के के बीच शवों की पहचान गलत हो गई थी।

पुणे में 27वीं पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज, शाह होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शनिवार 22 फरवरी को महाराष्ट्र के पुणे में 27वीं पश्चिमी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। इस अहम बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यों के बीच होने वाले विवादों का समाधान निकालने के साथ सहकारी संघवाद को मजबूत करना है। बैठक में बुनियादी ढांचे के साथ जल आपूर्ति, पर्यावरण, खनन, वन और राज्य पुनर्गठन जैसे अहम विषयों पर मंथन होगा। इसके अतिरिक्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर डीबीटी, टेलीकॉम और इंटरनेट के विस्तार के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े सामान्य मुद्दों को भी एजेंडे में शामिल किया गया है।

Post Views: 341
Tags: #21 million dollars#American company Intuitive Machine#International Red Cross Committee#intuitive machine#Moon Mission NASA#US military general#US President Donald Trump#USAID funding#Voter turn out
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version