लीजेंड्स लीग: भारत-PAK मैच रद्द, आयोजकों ने मांगी माफी,बेटे से मिलने भूपेश बघेल जाएंगे ED ऑफिस,बिहार चुनाव- ‘CM तो नीतीश ही होंगे’, JDU का ऐलान

breaking news today

लीजेंड्स लीग: भारत-PAK मैच रद्द, आयोजकों ने मांगी माफी

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित क्रिकेट मैच रद्द कर दिया गया। आयोजकों की ओर से प्रेस रिलीज के माध्यम से इसकी पुष्टि की और भावनाएं आहत करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी गई है। बता दें कि शिखर धवन ने भी इस मैच को लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी जताई थी।

बिहार चुनाव: ‘CM तो नीतीश ही होंगे’, JDU का ऐलान

जेडीयू नेता महेश्वर हजारी का बयान: “फर्स्ट डिवीजन आए या थर्ड डिवीजन, सीएम नीतीश कुमार ही होंगे।” जेडीयू और बीजेपी के बीच बढ़ती खींचतान के संकेत। इससे पहले भी पोस्टर वार के जरिए बीजेपी को जेडीयू ने संदेश देने की कोशिश की थी।

UP कांवड़ यात्रा: DJ वाहन रोके, CM करेंगे पुष्प वर्षा

मेरठ और मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुष्प वर्षा करेंगे। सुरक्षा नियम संशोधित: बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक और ओवरहाइट DJ वाहनों पर रोक। यात्रा को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था।

गाजा: मृतकों की संख्या 58,765 पहुंची

इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष में अब तक 58,765 फिलिस्तीनी नागरिकों की मौत (रिपोर्ट)।
अब भी लगातार हवाई हमले और संघर्ष जारी।

चंदन मिश्रा हत्याकांड: महिला समेत 8 गिरफ्तार

पटना में चर्चित मर्डर केस में पुलिस ने अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच तेजी से जारी।

चीन ने तिब्बत में ब्रह्मपुत्र पर बांध निर्माण शुरू किया

भारत की सीमा के करीब ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध का निर्माण। इससे भारत में जल संकट और रणनीतिक तनाव की आशंका है।

 

ED ऑफिस में अपने बेटे से मिलने भूपेश बघेल जाएंगे।

मिर्जापुर: CRPF जवान से मारपीट, 7 आरोपी हिरासत में।

पंजाब: फौजा सिंह का आज पैतृक गांव में अंतिम संस्कार।

राजस्थान: प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS व 91 IPS अफसरों का तबादला।

जापान: 20 जुलाई को उच्च सदन का चुनाव।

ताजिकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप।

वियतनाम: नाव दुर्घटना में अब तक 34 शव बरामद।

कॉ​मेडियन कपिल शर्मा का बंद हुआ कैफे जल्द खुलेगा, अटैक के बाद हुआ था बंद।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version