ईरान से सुरक्षित भारत पहुंचे 110 भारतीय,देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 4 राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मतदान जारी

breaking news today 24 june 2025

ईरान से सुरक्षित भारत पहुंचे 110 भारतीय

ईरान में बढ़ते क्षेत्रीय संघर्ष के बीच भारत की ओर से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। इसके लिए भारत ने ऑपरेशन सिंधु शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत आज गुरुवार 19 जून को ईरान से करीब 110 भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकाला गया है। जिनमें जम्मू.कश्मीर के 90 छात्र भी शामिल हैं। इन सभी ने अपने देश सुरक्षित लौटने के बाद भारत सरकार के साथ ही ईरान और आर्मेनिया में भारतीय दूतावासों को के प्रति धन्यवाद जताया है। बता दें ऑपरेशन सिंधु के तहत युद्धग्रस्त ईरान से सफलतापूर्वक निकाले गए करीब 110 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान आज नई दिल्ली पहुंची। ईरान से सभी भारतीय नागरिकों को इंडिगो एयरलाइन्स की उड़ान से दिल्ली लाया गया है।

ईरानी लोग अराक रिएक्टर के आसपास इलाका खाली करें

इजरायल और ईरान के बीच पिछले दिनों से युद्ध जारी है। दोनों ही एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। एक तरफ इजरायल तेहरान के अलग अलग क्षेत्रों में एयर स्ट्राइक कर रहा है। उसके न्यूक्लियर ठिकानों को तबाह करने का दावा कर रहा है तो दूसरी तरफ ओर ईरान इजरायल पर लॉन्ग रेंज बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला कर रहा है। इन दो मुल्कों के बीच अब संघर्ष में अमेरिका की भी एंट्री होने वाली है। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर हमले के बड़े प्लान को अप्रूव कर दिया है।

खामेनेई के भतीजे का ईरान में सत्ता पलट का आह्वान
मोरादखानी ने कहा. शांति के लिए इस शासन का अंत जरूरी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निर्वासित भतीजे महमूद मोरादखानी ने भी अपने चाचा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने
बुधवार को एक साक्षात्कार में कहा कि वे युद्ध के समर्थक नहीं हैं। लेकिन उनका ऐसा मानना ​​है कि इस्लामिक गणराज्य का पतन ही वास्तविक शांति का एकमात्र रास्ता बचा है।

यूएनसी इजरायल ईरान संघर्ष पर कल शुक्रवार को बैठक करेगा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद कल शुक्रवार को बैठक करने जा रहा है। जिसमें इजरायल – ईरान चल रहे संघर्ष पर विस्तार से चर्चा की होगी। ईरान की ओर से रूसए चीन और पाकिस्तान का समर्थन हासिल करने के लए अनुरोध किया है।

जगदलपुर छत्तीसगढ़ आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर मुठभेड़

3 नक्सली लीडर के मारे जाने की खबर
इनमें सेंट्रल कमेटी मेंबर गजरला भी शामिल
चलपति की पत्नी अरुणा के मारे जाने की भी खबर
छत्तीसगढ़ आंध्र बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़ जारी
ग्रेहाउंड्स फोर्स और नक्सलियों के बीच मारेडपल्ली में गोलीबारी
आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम जिले में एनकाउंटर
एसपी अमित बरदार ने मुठभेड़ की पुष्टि की
रणनीतिक ऑपरेशन में हथियारके साथ दस्तावेज भी बरामद

देश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज झारखंड में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

देश के 4 राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के मतदान जारी

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। गुजरात के साथ ही केरल , पश्चिम बंगाल और पंजाब इन चारों राज्यों में मतदान शुरू हो चुका है आज गुरुवार को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम 6 बजे तक चलेगी। उपचुनाव के परिणाम 23 जून को सामने आएंगे।

Exit mobile version