IMD ने जारी की चेतावनी—केरल में मॉनसून तीव्र, और चेन्नई के लिए यलो अलर्ट
केरल में मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है—राज्य में आमतौर पर 21 जुलाई तक तेज बारिश की संभावना है। चेन्नई और आसपास के इलाकों में भी आज 6–12 सेमी तक बारिश की चेतावनी बनी हुई है, शाम-रात में तूफानी मौसम की आशंका
असम बना पहला राज्य जिसने कच्चा तेल उत्पादन और मुनाफा शुरू किया
17 जुलाई की एक अन्य बड़ी खबर यह है कि असम देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने कच्चा तेल का उत्पादन शुरू करके लाभ कमाना शुरू कर दिया है। इससे पूरे देश में ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी
झारखंड हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिलने जा रहा है
तरलोक सिंह 23 जुलाई को लेंगे शपथ
झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश जस्टिस तरलोक सिंह 23 जुलाई को सुबह 10 बजे रांची स्थित राजभवन में शपथ लेंगे। शपथ दिलाएंगे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार। राजभवन और हाई कोर्ट ने समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
भारतमाला घोटाला: ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में छह गिरफ्तार, दो अफसर शामिल
ईओडब्ल्यू ने जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों सहित छह लोगों को भारतमाला मुआवजा घोटाले में गिरफ्तार किया। रायपुर कोर्ट ने दो को 23 जुलाई तक और चार को 18 जुलाई तक रिमांड पर भेजा। अब तक कुल 10 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
पाकिस्तान में BLA का बड़ा दावा
29 सैनिकों की हत्या, कहा- ‘अब कीमत चुकानी पड़ेगी। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने क्वेटा में पाकिस्तानी सैनिकों को ले जा रही बस पर IED अटैक कर 29 सैनिकों को मारने का दावा किया है। हमला BLA की स्पेशल यूनिट ‘फतह स्क्वाड’ ने किया।
अमरनाथ यात्रा में हादसा
रेलपथरी में भूस्खलन, तीन यात्री घायल। अमरनाथ यात्रा मार्ग पर रेलपथरी के पास भूस्खलन हुआ, जिसमें तीन यात्री घायल हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुरक्षा बल मुस्तैद।
बिहार की नीतीश कुार सरकार का बड़ा फैसला
125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी नीतीश सरकार। बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए बिहार सरकार ने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। इसका फायदा लाखों घरों को मिलेगा।
ईडी का छांगुर बाबा पर शिकंजा
यूपी से मुंबई तक 14 ठिकानों पर छापेमारी। ईडी ने बलरामपुर (यूपी) के छांगुर बाबा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उनके 14 ठिकानों पर रेड की। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी जांच जारी।
Breaking News Update 17 july 2025
इजरायल ने सीरिया के स्वीदा इलाके में एयर स्ट्राइक की।
अलास्का में आया 7.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट जारी।
हरियाणा (रोहतक) में 3.3 तीव्रता का हल्का भूकंप आया।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सीरिया पर इजरायली हमलों पर होगी बैठक।
डोनाल्ड ट्रंप ने फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल को हटाने की धमकी दी।
अंड्रे रसेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया।
दिल्ली की जय भीम स्कीम की जांच के आदेश
दिल्ली में LG ने केजरीवाल सरकार की कोचिंग योजना की जांच शुरू कराई। दिल्ली के उपराज्यपाल ने मुफ्त कोचिंग ‘जय भीम योजना’ में कथित अनियमितताओं की जांच के आदेश दिए हैं।
ओडिशा में तनाव
एफएम कॉलेज की छात्रा की मौत पर विपक्ष करेगा ओडिशा बंद। बालासोर के एफएम कॉलेज की एक छात्रा की संदिग्ध मौत के खिलाफ विपक्षी दलों ने राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।..(प्रकाश कुमार पांडेय)





