Breaking News Update: अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार आज,CM नीतीश देंगे आज मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

breaking news today 24 june 2025

अहमदाबाद विमान हादसा: विजय रुपाणी का अंतिम संस्कार आज

अहमदाबाद विमान हादसे के 4 दिन बीतने के बाद भी अब तक 250 शवों का DNA सैंपल ही लिया जा सका है। जिसमें 86 की पहचान हो सकी है। वहीं 33 शव परिजन को सौंपे जा चुके हैं। गुजरात सरकार की ओर से एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिसके जरिए सिक्योरिटी के साथ इन शवों को उनके गृहनगर तक पहुंचाया जा रहा है। एक दिन पहले रविवार 15 जून को गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के शव की भी पहचान हो चुकी है। आज चार्टर्ड प्लेन से उनका शव गुजरात के राजकोट ले जाया जा रहा है। यहां पर दोपहर 3 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार होगा। पूर्व सीएम रूपाणी के अंतिम संस्कार में गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

CM नीतीश देंगे आज मिथापुर-महुली एलिवेटेड रोड की सौगात

बिहार की राजधानी पटना अब जाम मुक्त शहर होगा। जाम से मुक्ति दिलाने और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए राजधानी में एक और नए एलिवेटेड सड़क की सौगात आज सोमवार 16 जून को मिलने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सोमवार को नव निर्मित मीठापुर-महुली एलिवेटेड सड़क का उद्घाटन करने वाले है। बता दें इस एलिवेटेड सड़क की सौगात मिलने के बाद राजधानी के दक्षिणी इलाकों में रह रहे लाखों लोगों को यातायात में काफी सहूलियत मिलेगी। इसके साथ ही दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों में भी अब आना-जाना बहुत ही आसान होगा।

ईरान—इजरायल युद्ध: जानें आखिर क्यों मचा है पाकिस्तान में हाहाकार…

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध Iran-Israel War थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिससे ग्लोबल टेंशन भी बढ़ रहा है। इस युद्ध का असर न केवल दुनियाभर के शेयर मार्केट पर दिख रहा है, बल्कि क्रूड ऑयल के दाम भी लगातार बढ़ते Crude Oil Price Rise जा रहे हैं। कच्चा तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। इसके महंगा होने का सबसे अधिक असर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर दिखाई दे रहा है। वहां हाहाकार सा मच गया है। दरअसल पाकिस्तान सरकार की ओर से अचानक देश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल के दाम में इजाफा Pakistan Petrol-Diesel Price Hike कर दिया गया है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से आज से लागू कर दी गई हैं।

ईरान पर 2300 किमी दूर से हमले में 406 मौत वहीं इजरायल में 16 मरे…

इजरायल की वायु सेना की ओर से ईरान पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच पूर्वी ईरान के मशहद हवाई अड्डे पर इजरायली सेना ने एक ईरानी ईंधन भरने वाले विमान पर हमला किया। यह विमान इजराइल से करीब 2,300 किमी दूर है। हमला होते ही विमान आग की लपटों में घिरकर तबाह हो गया। इजरायल की ओर से यह हमला ऑपरेशन राइजिंग लॉयन के आगाज के बाद से किया गया सबसे लंबी दूरी का हमला बताया जा रहा है। जबकि ईरान ने दावा किया है कि उसकी सेना ने इजरायल के हाइफा पोर्ट पर भीषण हमला किया है।
इजरायली की ओर से ईरान पर हमले के 72 घंटे से अधिक का समय हो चुका है। अब करीब 406 ईरानियों की मौत इस हमले के दौरान हो चुकी है, जबकि 654 लोग जख्मी हुए हैं। वहीं ईरान की ओर से किये गये हमले में अब तक 16 इजरायलियों के मरने की खबर है। दर्जनों लोग घायल भी हैं। पिछले 72 घंटों की बात करें तो इजरायल ने ईरान के हर मुमकिन इंफ्रास्ट्रक्चर और टारगेट पर जोरदार हमला किया है। हालांकि तेहरान की ओर से कहा गया है कि इजरायली हमले में अब तक करीब 224 मौतें हुई हैं। इनमें अधिकांश नागरिक मारे गए हैं।

CM योगी का अम्बेडकरनगर दौरा प्रस्तावित

CM का 13 जून का दौरा हुआ था निरस्त
आज 16 जून को जाएंगे CM योगी आदित्यनाथ
10:45 बजे शिव बाबा धाम में होगा आगमन
CM जनसभा को भी करेंगे संबोधित
विभिन्न योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

सीएम योगी का दो दिवसीय वाराणसी दौरा

सीएम योगी रविवार की शाम वाराणसी पहुंचे
24 जून को गृहमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
विकास परियोजनाओं का करेंगे स्थलीय निरीक्षण
बाबा विश्वनाथ और काल भैरव के किये दर्शन-पूजन
यहीं से अंबेडकर नगर जाएंगे सीएम योगी

Exit mobile version