17 अगस्त तक भारत पहुंचेंगे शुभांशु शक्ला
breaking news updates ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपना मिशन पूरा कर लिया है। वे धरती पर लौट आए हैं। इसके बाद की कई प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद वे भारत आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि 17 अगस्त तक शुभांशु शुक्ला के भारत पहुंचने की उम्मीद है।
ओडिशा कॉलेज उत्पीड़न केस
breaking news updates कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीड़ित छात्रा के परिजनों से बात की, और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
असम दौरे पर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे
breaking news updates लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी गुवाहाटी रवाना हुए, जहां वे पार्टी की कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। यह दौरा 2026 विधानसभा चुनाव की रणनीति के तहत अहम माना जा रहा है।
आरजी कर कॉलेज (कोलकाता) रेप-मर्डर केस सुनवाई आज
breaking news updates इस सनसनीखेज मामले की सुनवाई 16 जुलाई को कोर्ट में होनी है। राज्य में सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को लेकर चिंता बनी हुई है।
मेरठ में स्कूल-कॉलेज बंद
breaking news updates कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के मद्देनज़र 23 जुलाई तक मेरठ के सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। पुलिस और प्रशासन ने यातायात और सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग
breaking news updates कनाडा में भारतीय समुदाय और राजनेताओं ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित करने की अपील की है। भारत पहले ही इस गिरोह को संगठित आपराधिक नेटवर्क करार दे चुका है।
डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति
breaking news updates अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि यदि वे 2024 में पुनः राष्ट्रपति बने, तो कैरिबियन और अफ्रीकी देशों पर 10% से अधिक आयात शुल्क (टैरिफ) लगा सकते हैं।
भारत-विदेश संबंध
ईरान यात्रा पर एडवाइजरी
breaking news updates
भारतीय दूतावास ने ईरान की यात्रा कर रहे नागरिकों के लिए नई सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
भारत-बांग्लादेश सांस्कृतिक सहयोग
breaking news updates भारत ने फिल्मकार सत्यजीत रे के बांग्लादेश में पैतृक घर के जीर्णोद्धार में मदद की पेशकश की है। यह सहयोग भारत और बांग्लादेश दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करेगा।
मैराथन रनर फौजा सिंह दुर्घटना केस
breaking news updates 113 वर्षीय प्रसिद्ध धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने वाले NRI युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मैराथन धावक फौजा सिंह को टक्कर मारने के मामले में एक्शन लिया है। उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में उपयोग की गई सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार को भी बरामद कर लिया है। बता दें CCTV फुटेज और हेडलाइट के टुकड़े की जांच में कई अहम सुराग मिले जिनकी मदद से पुलिस की टीम आरोपी तक पहुंची।—(प्रकाश कुमार पांडेय)