ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीजिंग में की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात, मुंबई में भारत के पहले टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन,फिलीपींस के लुजोन द्वीप में 5.8 तीव्रता का भूकंप, टमाटर पर ट्रंप का ‘एंटी-डंपिंग’ टैक्स

breaking-plat

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट =सुर्खियाँ: 15 जुलाई 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बीजिंग में की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात

breaking news updates भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। इस दौरान एस जयशंकर प्रसाद की मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई। भारतीय विदेश मंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया साइट एक्स पर शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की फोटो साझा की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि आज मंगलवार की सुबह बीजिंग में SCO के विदेश मंत्रियों के साथ उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारती की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेन्द्र मोदी का संदेश भी चीन के राष्ट्रपति को दिया।

भारत में टेस्ला की एंट्री

breaking news updates: मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में भारत के पहले टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए। यह सेंटर भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

BSF ने पकड़ा पाकिस्तानी घुसपैठिया

breaking news updates गुजरात के कच्छ जिले में लखपत सीमा के पास एक पाकिस्तानी नागरिक को अवैध रूप से घुसते हुए पकड़ा गया। उसके पास से एक नाव भी बरामद की गई है। इस पूरे मामले की जांच जारी है।

भूकंप के झटके

breaking news updates फिलीपींस के लुजोन द्वीप में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। अभी तक किसी जनहानि या नुकसान की सूचना नहीं है।

कांवड़ यात्रा में बवाल

breaking news updates मेरठ में कांवड़ियों ने स्कूल बस पर हमला कर तोड़फोड़ की। कानपुर में कुछ कांवड़ियों ने पुलिस स्टेशन पर भी हमला किया। वहीं स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इलाहाबाद बैंक में 27 लाख की धोखाधड़ी

breaking news updates: EOW ने आगरा से एक बैंक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर पर 27 लाख रुपये की हेराफेरी का आरोप है।

छात्रा की आत्मदाह के बाद मौत
breaking news updates बालासोर एफएम कॉलेज की एक छात्रा ने आत्मदाह किया था। इलाज के दौरान एम्स भुवनेश्वर में उसकी मौत हो गई।

टमाटर पर अमेरिका का ‘एंटी-डंपिंग’ टैक्स

breaking news updates ट्रंप प्रशासन ने मैक्सिकन टमाटरों पर 17% ड्यूटी लगाई है। बता दें अमेरिकी प्रशासन ने यह निर्णय घरेलू उत्पादकों को समर्थन देने के लिए लिया गया है।

लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग

breaking news updates सोनम वांगचुक ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आज से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। स्थानीय लोगों को राजनीतिक अधिकार दिलाने की मांग है।

कांग्रेस की रणनीति बैठक

breaking news updates  कांग्रेस की संसदीय समिति की बैठक आज हो रही है। बैठक में मानसून सत्र के लिए रणनीति तय की जाएगी।

स्पाइसजेट में सुरक्षा उल्लंघन

breaking news updates  दिल्ली एयरपोर्ट पर दो यात्रियों ने स्पाइसजेट की उड़ान में जबरन कॉकपिट में घुसने की कोशिश की। दोनों यात्रियों को फ्लाइट से उतार दिया गया और पूछताछ जारी है।

Exit mobile version