ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : बिहार के पालीगंज के सरैया गांव के पास बड़ा हादसा
नहर में समाई कार, 3 की मौत
नहर में कार ने ली जल समाधी
हादसे में किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत
पटना में कारोबारी हत्या
बिहार के पटना में गोपाल खेमका की हत्या के बाद अब विक्रम झा नामक एक और कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे दरभंगा के रहने वाले थे। हत्या से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
वोटर वेरिफिकेशन विवाद
बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर सियायत जारी है। विपक्ष इसे गरीब-वंचित विरोधी कदम बता रहा है, जबकि चुनाव आयोग इसे सामान्य प्रक्रिया कह रहा है। मामला सुप्रीम कोर्ट में है।
राहुल गांधी बांग्लादेशी घुसपैठियों के प्रवक्ता है!
भाजपा नेता गौरव वल्लभ ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को “बांग्लादेशी घुसपैठियों का प्रवक्ता” बताया।
पटना में किराना दुकानदार की हत्या
बिहार की राजधानी पटना में हत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहां एक और हत्या की वारदात के बाद विपक्ष ने राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
महागठबंधन की बैठक
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में विपक्षी दलों की महत्वपूर्ण बैठक हो रही है।
दिल्ली में हादसा
वेलकम इलाके में चार मंजिला इमारत गिरी, 12 लोगों के फंसे होने की आशंका।
लखनऊ में कारोबारी ने की आत्महत्या
यूपी के लखनऊ में रियल एस्टेट कारोबारी ने आत्महत्या की, भाई ने 10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
स्पेस से आई उम्मीद की खबर
अब Axiom मिशन Ax-4 रविवार, 13 जुलाई को सुबह 7:05 बजे अंतरिक्ष स्टेशन से अनडॉक करेगा।
क्रिकेट (लॉर्ड्स टेस्ट)
भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 145/3 का स्कोर बना लिया है। केएल राहुल ने शानदार अर्धशतक लगाया।
मिजोरम में NIA ने प्रतिबंधित हथियार व गोला-बारूद मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के तहत नुनवान बेस कैंप से 10वां जत्था रवाना।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।
एफबीआई डिप्टी डायरेक्टर बॉन्जीनो एपस्टीन मेमो विवाद के चलते इस्तीफा दे सकते हैं।