ब्रेकिंग न्यूज अपडेट 12 अगस्त : कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस,यासीन मलिक के घर छापा,बिहार मतदाता सूची संशोधन — सुप्रीम कोर्ट में आज संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई।

breaking news plat today

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट 12 अगस्त 2025 मंगलवार

कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस,यासीन मलिक के घर छापा

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी SIA की टीम ने साल 1990 में कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट की हत्या के प्रकरण को लेकर एक बार फिर कार्रवाई की है। टीम ने श्रीनगर के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर रेड की है। इस दौरान JKLF के पूर्व प्रमुख यासीन मलिक के निवास के साथ ही कई पूर्व कमांडरों के ठिकानों पर भी एसआईए की टीम ने कार्रवाई की है। बता दें जम्मू कश्मीर उपराज्यपाल प्रशासन ने इस तरह के सभी पुराने मामलों को फिर से खोलने का निर्णय लिया था। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई

35 साल पुराने कश्मीरी पंडित नर्स मर्डर केस में SIA की बड़ी कार्रवाई — 1990 में सरला भट्ट की हत्या के मामले में श्रीनगर के 8 ठिकानों पर छापेमारी। JKLF के पूर्व प्रमुख यासीन मलिक के घर समेत कई पूर्व कमांडरों के ठिकानों पर रेड। उपराज्यपाल प्रशासन ने पुराने मामलों को फिर से खोला था।

 

चीन-ब्राजील वार्ता — चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा के बीच फोन पर बातचीत।

पुडुचेरी हत्या मामला — पब में ग्राहक की हत्या के आरोप में 6 कर्मचारी गिरफ्तार।

अमेरिका-चीन टैरिफ — डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर टैरिफ निलंबन को 90 दिन और बढ़ाया।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश — कई इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित।

यूक्रेन संकट को लेकर राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि “युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर प्रतिबंध के साथ दबाव डालना भी ज़रूरी है।

पाकिस्तान राजनीति — सुप्रीम कोर्ट आज फिर सुनेगा पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की जमानत याचिकाएं।

उपराष्ट्रपति चुनाव — एनडीए आज अपने उम्मीदवार का नाम घोषित कर सकता है।

अमेरिका की कार्रवाई — बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLS) और मजीद ब्रिगेड को आतंकवादी संगठन घोषित किया।

MNS प्रतिनिधिमंडल — मतदान पंजीकरण से जुड़े मुद्दों पर आज राज्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात।

बिहार मतदाता सूची संशोधन — सुप्रीम कोर्ट में आज संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई।

Exit mobile version