PM मोदी से दिल्ली BJP विधायक और सांसदों की मुलाकात
Breaking News Update: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज बुधवार 11 जून को कैबिनेट की सुरक्षा से जुड़ी कमेटी की बैठक होने वाली है। इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं आज दिल्ली बीजेपी के सभी सांसद और विधायक के साथ प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी आज बुधवार की शाम प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने वाले हैं।
आज लालू यादव मना रहे हैं अपना 78वां जन्मदिन
बिहार में युवा आरजेडी का जनसंपर्क अभियान
Lalu Yadav Birthday: राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज 11 जून को अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आरजेडी ने “सामाजिक न्याय एवं सद्भावना दिवस” के रूप में मनाने का फैसला किया है। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते इस बार पार्टी ने लालू के जन्मदिन को खास तरीके से मनाने का फैसला किया है। पूरे राज्य और देशभर में आज आरजेडी कार्यकर्ता इस दिन को सामाजिक कार्यों और सेवा गतिविधियों के साथ मना रहे हैं।
दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर हादसा, दूल्हा और दुल्हन समेत 5 बाराती की मौत
Breaking News Update: राजस्थान के जयपुर स्थित जमवारामगढ़ क्षेत्र में आज बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। यह हादसा भटकाबास गांव के पास हुआ है। जहां एक तेज रफ्तार कैंटर ने सवारी जीप को सामने से टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि पूरी जीप कबाड़े में बदल गई उसके परखच्चे उड़ गए। जीप में सवार कई लोग अंदर ही फंस गए।
दिल्ली एनसीआर, राजस्थान और हरियाणा में भीषण गर्मी का अलर्ट…12 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
Breaking News Update: देश के 12 राज्यों में आज बुधवार को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जिसमें आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के साथ महाराष्ट्र के अधिकांश इलाके शामिल हैं। जहां मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में लोगों को गरज और बिजली गिरने की संभावना के चलते सतर्क रहने की सलाह दी है।
उधर उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में इस समय भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। गर्मी से हर कोई परेशान है। उत्तर भारत के कई शहरों में इस समय तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर दर्ज किया जा रहा है। जिससे लोग पसीना पसीना हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तराखंड के देहरादून तक लोगों भीषण गर्मी से हलाकान हैं।
एग्री मित्रा महोत्सव का होगा कार्यक्रम
14 से 15 जून तक दून में होगा महोत्सव
मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे शुभारंभ
मोदी शासन के 11 साल पूरे
लखनऊ में प्रदर्शनी का सीएम योगी ने किया उद्घाटन
सीएम योगी ने मीडिया से किया संवाद
‘ये 11 साल स्वर्णिम युग की नींव’
‘आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक 11 वर्ष’
‘लखनऊ भाजपा दफ्तर में मोदी युग की झलक’
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,मौर्य भी रहे मौजूद
पीएम मोदी के 11 साल पर विशेष प्रदर्शनी
‘विकसित भारत की शुरुआत के 11 सुनहरे साल’
उत्तराखंड में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया
31 जुलाई तक पंचायतों का कार्यकाल बढ़ा
जिला पंचायतों में जिलाधिकारी होंगे प्रशासक
क्षेत्र पंचायतों में SDM बने रहेंगे प्रशासक
ग्राम पंचायतों में ADO पंचायत होंगे प्रशासक
प्रशासक नियुक्ति को लेकर आदेश जारी
जुलाई में हो सकते हैं UK में पंचायत चुनाव
वोटिंग के लिए 7 या 10 जुलाई की तिथि प्रस्तावित
हरिद्वार को छोड़ 12 जिलों में होंगे पंचायत चुनाव
चुनाव की अधिसूचना 20 जून को संभावित
मतदान के लिए 10 जुलाई की तिथि प्रस्तावित
2 चरणों में चुनाव हुआ तो 7 जुलाई को वोटिंग
15 जुलाई को प्रदेश में हो सकती है मतगणना
DM, SDM, ADO बनाए गए हैं प्रशासक