ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट – 11 अगस्त 2025: UP विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू,संसद में नया आयकर विधेयक,हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट,चेन्नई में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

breaking news plat today

यूपी विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू

लखनऊ में सोमवार से उत्तर प्रदेश विधानसभा का चार दिवसीय मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है। खास बात यह है कि सत्र का एक दिन लगातार 24 घंटे चलेगा, जिसमें मंत्री अपने-अपने विभागों का विजन डॉक्यूमेंट पेश करेंगे। 13 अगस्त को दोनों सदनों में इस पर विस्तृत चर्चा होगी। वहीं, पहले दिन समाजवादी पार्टी (SP) के विधायक सदन में प्रदर्शन करेंगे।

संसद में नया आयकर विधेयक

केंद्र सरकार की ओर से आज सोमवार 11 अगस्त 2025 को संसद में नया आयकर विधेयक पेश किया जा सकता है। केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण यह विधेयक पेश कर सकती है।।

हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 6 दिन का अलर्ट जारी किया है। बागेश्वर में आज भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है, जबकि देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

चेन्नई में एयर इंडिया विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 को तकनीकी खराबी और खराब मौसम के चलते चेन्नई डाइवर्ट किया गया। इसमें 100 यात्री सवार थे, जिनमें सांसद केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस शामिल थे। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर गया और जांच जारी है।

ऑस्ट्रेलिया देगा संयुक्त राष्ट्र में फ़िलिस्तीन को मान्यता

ऑस्ट्रेलिया ने घोषणा की है कि वह संयुक्त राष्ट्र महासभा में फ़िलिस्तीन को आधिकारिक मान्यता देगा।

जम्मू-श्रीनगर हाईवे हादसा

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।

बिहार बाढ़ से अब तक 26 मौतें

बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है और कई जिले प्रभावित हैं।

रूस पर प्रतिबंध ज़रूरी: जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए रूस पर प्रतिबंध और दबाव बनाए रखना आवश्यक है।

गाज़ा में सुरक्षित क्षेत्र प्राथमिकता: नेतन्याहू

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि गाज़ा शहर छोड़ने वाले नागरिकों के लिए सुरक्षित क्षेत्र बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है।

कर्नाटक विधानमंडल का मानसून सत्र आज से

कर्नाटक में आज से मानसून सत्र की शुरुआत हो रही है, जो 22 अगस्त तक चलेगा।

राजस्थान के टोंक में हादसा

टोंक जिले में तालाब में डूबने से 3 चचेरे भाइयों की मौत हो गई।

दिल्ली में टेस्ला का नया शोरूम

मुंबई के बाद, टेस्ला आज दिल्ली के एयरोसिटी में अपना शोरूम खोलेगी।

Exit mobile version