Breaking News Update : बिहार में सीएम आज बांटेंगे सामाजिक सुरक्षा पेंशन,दिल्ली में JPC की बैठक.कनाडा पर 35% ट्रंप टैक्स

breaking news today

बिहार सामाजिक सुरक्षा पेंशन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार 11 जुलाई को ट्रांसफर करेंगे 1227 करोड़ रुपये। जिससे लाभार्थियों को मिलेगी पेंशन की बढ़ी हुई राशि।

ओडिशा में ड्राइवर महासंघ की हड़ताल

राज्यव्यापी हड़ताल से परिवहन सेवाएं ठप, यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना।

आज से सावन की शुरुआत

सावन के पहले सोमवार पर भोलेनाथ के भक्तों की मंदिरों में भारी भीड़, ‘बोल बम’ के नारों से गूंजे मंदिर।

गाजियाबाद में कांवड़ 

कांवड़ यात्रा के चलते आज से मार्ग परिवर्तन लागू किया गया है।

दिल्ली में जेपीसी की बैठक

एक देश-एक चुनाव पर जेपीसी की बैठक आज होने जा रही है।

अमेरिका – टेक्सास फ्लैश फ्लड

अब तक 120 लोगों की मौत, 150 से ज्यादा लापता।

भारतीय तटरक्षक बल ने अमेरिकी पोत से दो नागरिकों को सुरक्षित बचाया।

अमेरिका – ट्रंप की नीति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोलाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर 35% टैक्स लगाया, नया टैरिफ बम फोड़ा।

अमेरिका – ट्रैवल एडवाइजरी

ईरान यात्रा को बताया खतरनाक, नागरिकों को चेतावनी।

एयर इंडिया दुर्घटना

आज जारी हो सकती है प्रारंभिक जांच रिपोर्ट।

क्रिप्टो चोरी मामला (US)

22 मिलियन डॉलर की चोरी करने वाले को 12 साल की सजा, पहले थी सिर्फ 18 महीने।

ट्रंप का जन्मसिद्ध नागरिकता आदेश…अदालत ने आदेश पर रोक लगा दी

पश्चिम बंगाल में हिंसा

दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में टीएमसी नेता की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ी आतंकी वारदात सामने आई

बलूचिस्तान प्रांत का नसीराबाद क्षेत्र में आतंकियों ने एक बस को रोककर यात्रियों को जबरन उतारा…फिर उनमें से 9 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अन्य यात्री कुछ लोगों को अपहरण करने की भी आशंका जताई जा रही है।…)प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version