ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: नहीं रहे कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा, कुर्ला में बस ने 30 लोगों को कुचला, चार की मौत,राजनाथ सिंह की रूसी रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव के साथ बैठक

breaking-plat

नहीं रहे कर्नाटक के पूर्व सीएम एसएम कृष्णा

कर्नाटक के पूर्व सीएम, पूर्व विदेश मंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एसएम कृष्णा का मंगलवार को निधन हो गया। आज मंगलवार को तड़के 2:45 बजे बेंगलुरु स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को आज मंगलवार को मद्दुर ले जाया जा रहा है। बता दें एस एम कृष्णा का जन्म 1932 में हुआ था। उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा है। उन्होंने साल 1999 से 2004 कर्नाटक के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली तो वहीं वर्ष 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के राज्यपाल भी रहे। कृष्णा को 22 मई 2009 को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्रीय कैबिनेट में शामिल किया था। 23 मई 2009 विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी थी। बता दें मार्च 2017 में एसएम कृष्णा ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। केन्द्र सरकार ने 2023 में एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से सम्मानित किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आज हो सकती है रुस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस की यात्रा पर हैं, वे रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात करने वाले हैं। राजनाथ सिंह सैन्य सहयोग पर भारत और रूस अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक में भी हिस्सा लेंगे। वहीं भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह रुस की राजधानी मॉस्को में INS तुशील को भारतीय नौसेना में शामिल भी करेंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज रूसी रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव के साथ बैठक भी करेंगे।

इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर मची खींचतान, लालू बोले—कांग्रेस के विरोध का कोई अर्थ नहीं

इंडिया ब्लॉक में नेतृत्व को लेकर खींचतान चल रही है। इस बीच बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस को एक बड़ा झटका दिया है। अपने बयान में RJD नेता लालू प्रसाद यादव ने कहा पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को ही इंडिया गठबंधन का नेता चुना जाना चाहिए। लालू ने कहा कि कांग्रेस इसका विरोध कर रही है, लेकिन उसके विरोध का कोई मतलब नहीं है। ममता बनर्जी को ही गठबंधन का नेता बनाया जाना चाहिए। लालू यादव ने इस दौरान जोर देकर यह भी कहा कि बिहार में होने वाले अगले विधानसभा के चुनाव में उनकी पार्टी आरजेडी सत्ता में आएगी।

मुंबई के कुर्ला बस हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। मृतकों में तीन पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का प्रदेश भर में ब्लॉक स्तरीय धरना

लोकायुक्त पुलिस की टीम ने ने कर्नाटक के आधा दर्जन जिलों में छापेमारी की है। जिसमें करीब 10 अधिकारियों को निशाना बनाया।

फिलीपींस में ज्वालामुखी विस्फोट के चलते वहां करीब 87 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया गया।

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की हरमीत कौर ढिल्लों को अटार्नी जनरल का उम्मीदवार बनाया है।

काशी की ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने का ASI सर्वे कराने के लिए याचिका दायर की गई है। जिसपर इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सुनवाई होगी।

Exit mobile version