ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट 10august 2025
पीएम मोदी का कर्नाटक दौरा: बेंगलुरु में वंदे भारत ट्रेनों और मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन
बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक के एक दिवसीय दौरे पर बेंगलुरु पहुंचे, जहां उन्होंने परिवहन और शहरी कनेक्टिविटी से जुड़ी कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने केएसआर बेंगलुरु रेलवे स्टेशन से तीन नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें बेंगलुरु–बेलगावी, अमृतसर–श्री माता वैष्णो देवी कटरा, और नागपुर (अजनी)–पुणे मार्ग शामिल हैं।
आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी
वाराणसी: आत्मविश्वेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पुजारी समेत 7 लोग झुलस गए। घटना चौक थाना क्षेत्र के ब्रह्मनाल चौकी अंतर्गत हुई, जब हरियाली श्रृंगार और आरती चल रही थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ के दुल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।
अंतरराष्ट्रीय:
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी पर इंसाइडर ट्रेडिंग का आरोप लगाया।
ट्रंप-पुतिन वार्ता से पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जमीन को लेकर किसी भी सौदे से इनकार किया।
ट्रम्प ने विदेश विभाग की प्रवक्ता ब्रूस को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी उप प्रतिनिधि के रूप में नामित किया।
राजनीति:
लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस समारोह के तहत भाजपा आज से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालेगी।
सपा विधायक दल की बैठक आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में होगी।
स्थानीय:
वाराणसी में आज रविवार से काशी विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक वस्तुओं पर प्रतिबंध लागू।