उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का आगरा दौरा
CM योगी आदित्यनाथ भी आगरा में रहेंगे मौजूद
अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह में होंगे शामिल
हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी रहेंगे मौजूद
जीआईसी मैदान पर आयोजित हो रहा समारोह
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध
आज से लागू हुए कई नए नियम
आज रविवार 1 जून से देश में कई नए नियम प्रभावी हो रहे हैं। जिनमें आधार कार्ड को मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा भी शामिल है। इसके अलावा, कुछ बैंकों ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए आज से फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों में कटौती की है।
पूर्वोत्तर में भारी बारिश और भूस्खलन का कहर, 25 लोगों की मौत
असम के साथ ही मिजोरम और अरुणाचल, नॉर्थ-ईस्ट में मूसलाधार बारिश का कहर जारी है। बाढ़ और लैंडस्लाइड से इन राज्यों में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। नॉर्थ-ईस्ट में बारिश और बाढ़ का कहर लगातार जारी है। मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश के साथ मणिपुर में बारिश और भूस्खलन से करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अधिकारियों की ओर से पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस पूरे क्षेत्र में आज रविवार को भारी बारिश की आशंका है।
दिल्ली और उत्तर भारत
1 जून को दिल्ली में आकाश में बादलों का डेरा रहेगा। हल्की बारिश हो सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 34.8°C डिग्री रहेगा जो सामान्य से छह डिग्री कम है। यह ठंडक पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण हुई। आईएमडी ने 2 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
IPL 2025 मुंबई और पंजाब के बीच आज क्वालीफायर-2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु RCB ने IPL 2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। फाइनल मुकाबला मंगलवार 3 जून को गुजरात के अहमदाबाद के मैदान में खेला जाएगा।
मुंबई और पंजाब के बीच होगा क्वालीफायर-2
1 जून को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा मैच
विजेता टीम का होगा फिर RCB से मुकाबला
IPL का रोमांचक समापन अब बेहद क़रीब
रोहित IPL में 300 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय
कोहली के बाद 7 हजार रन बनाने वाले दूसरे बैटर
कोविड-19 मामलों में वृद्धि
भारत में सक्रिय कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़कर 3 हजार के पार पहुंच गई है। जिनमें से अधिकांश मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं। दिल्ली, कर्नाटक, और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत की पुष्टि हुई है।
जापान में मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू
भारत को 2026 की शुरुआत में दो शिंकान्सेन ट्रेन सेट मिलेंगे
मुंबई-अहमदाबाद यात्रा समय घटकर 2 घंटे 7 मिनट होगा
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी लम्बी भारत की पहली हाई स्पीड रेल लाइन का निर्माण कर रहा है। जिसका 352 किमी मार्ग गुजरात के नौ और महाराष्ट्री के तीन जिलों से होकर गुजरेगा। इस रूट पर चलने वाली बुलेट ट्रेन का ट्रायल जापान में शुरू हो गया है। इसे भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा शुरू करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मुंबई से अहमदाबाद के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन का ट्रायल जापान में शुरू होने से भारत में उच्च गति रेल परियोजना को गति मिलने की उम्मीद है।
भगवान से बढ़कर लालू राबड़ी !
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेउी नेता तेज प्रताप यादव ने अपने माता-पिता लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को “भगवान से बढ़कर” बताते हुए भावुक बयान दिया है।
राहुल के दौरे से पहले एमपी कांग्रेस की बड़ी बैठक
राहुल गांधी के दौरे से पहले बुलाई बैठक
बैठक में कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
3 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर बनेगी रणनीति
संगठन को मजबूत करने पर होगी चर्चा
गृहमंत्री अमित शाह का पश्चिम बंगाल दौरा
‘विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन’ को करेंगे संबोधित
1.45 बजे नेताजी इंडोर स्टेडियम, कोलकाता में कार्यक्रम
बंगाल में TMC को घेरने BJP का मास्टरप्लान
पश्चिम बंगाल में 2026 में होना है विधानसभा चुनाव
चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटी बीजेपी
राज्य भर के कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित
हर महीने दौरे, हर बैठक में सत्ता का मंत्र
नई चुनावी रणनीति पर मंथन भी करेंगे शाह
दिल्ली की मुख्यमंत्री आज जाएंगी हरिद्वार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आज जाएंगी हरिद्वार
सीएम के आने से पहले तैयारियों में जुटा प्रशासन
सुबह 6 बजे दिल्ली से सड़क मार्ग से हुईं रवाना
हर की पैड़ी हरिद्वार पहुंच कर करेगी पूजा अर्चना
11 बजे कनखल स्थित कार्यक्रम में होंगी शामिल
2:30 बजे CM रेखा गुप्ता हरिहर आश्रम में करेगी लंच





