डॉ.एस.जयशंकर ने वॉशिंगटन डीसी में किया प्रदर्शनी का उद्घाटन
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर अमेरिका की चार दिवसीय यात्रा पर है। वे वाशिंगटन पहुंचे जहां उन्होंने ‘आतंकवाद की मानवीय कीमत’ पर लगाई गई प्रदर्शनी का उदघाटन किया।
डॉ.जयशंकर ने इस मौके पर कहा कि यह प्रदर्शनी न केवल स्मरण का स्थान है, बल्कि यह अंतरात्मा की आवाज भी है। यह उन लोगों को श्रद्धांजलि है, जिनकी जान दुनिया भर में आतंकवादी कृत्यों के चलते चली गई। विदेश मंत्री ने कहा यह दुनिया भर में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद से निपटने के सामूहिक प्रयास को तेज कर करते हुए एक अधिक दयालु, समावेशी और शांतिपूर्ण दुनिया बनाने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है।
अखिलेश यादव का 52वां जन्मदिन,सीएम ने योगी दी बधाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज 1 जुलाई को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ताओं की ओर से बधाई कार्यक्रम, सेवा कार्य, और रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) के जरिए पोस्ट करते हुए अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम ने लिखा है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी की पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा आपकी शुभकामनाओं के लिए हार्दिक धन्यवाद।
अखिलेश के जन्मदिन पर सपा के कई जिलों में जनसंपर्क कार्यक्रम, पौधरोपण, और जन सेवा गतिविधियाँ की जा रही हैं।
मध्य प्रदेश बीजेपी को आज मिलेगा नया अध्यक्ष
मध्यप्रदेश में बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन होगा ये आज मंगलवार 1 जुलाई को तय हो जाएगा। आज शाम 4:30 बजे से पार्टी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए जाना हैं। बीजेपी प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर और चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में नामांकन फॉर्म फॉर्म दाखिल किए जाएंगे। इसके बाद फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी और नाम वापसी होगी। बता दे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे बैतूल से पार्टी विधायक विधायक हेमंत खंडेलवाल हैं। हेमंत खंडेलवाल को cm डॉ.मोहन यादव की पसंद बताया जाता है। वहीं महिला उम्मीदवार के रूप में में सागर सांसद लता वानखेड़े का नाम भी आगे बढ़ाया गया है।
उत्तराखंड में दोदिन आज और कल के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में स्कूल बंद करने के आदेश जारी किये गये हैं।
वहीं हिमाचल प्रदेश के मंडी में भारी बारिश से ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में
प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है।
तेलंगाना फार्मा फैक्ट्री विस्फोट, मृतकों की संख्या बढ़कर 34 हुई, राहत और बचाव कार्य जारी है।
अमेरिका के विदेश मंत्री से उच्च स्तरीय बैठक की संभावना
अमेरिका-इजरायल डील। अमेरिका ने 510 मिलियन डॉलर के हथियार बेचने की मंजूरी दी
भाजपा आज मंगलवार 1 जुलाई को महाराष्ट्र के नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम करेगी घोषित
दिल्ली में आज 1 जुलाई से नई आबकारी नीति लागू हो सकती है।
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बठिंडा में आज अगली सुनवाई
आज 1 जुलाई को नौसेना में शामिल होगा अत्याधुनिक युद्धपोत ‘तमाल’
अमेरिका की आर्थिक नीति
अमेरिकी राष्टपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल को पत्र लिखा।
ब्याज दरें घटाने का आग्रह किया।





