breaking news updates: बिहार में EC के फैसले का विरोध, महागठबंधन के नेता सड़क पर उतरे,ट्रेड यूनियंस का आज भारत बंद,ग्वाटेमाला में भूकंप के कई झटके

breaking-plat

बिहार में चुनाव आयोग के फैसले का विरोध, महागठबंधन के नेता सड़क पर उतरे
जहानाबाद और दरभंगा में ट्रेन रोकी गईं

breaking news updates: बिहार चुनाव से पहले EC की ओर से चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR अभियान का विरोध बढ़ गया है। इसके खिलाफ आज बुधवार 9 जुलाई के महागठबंधन की ओर से राज्यव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी और कांग्रेस के साथ अवाम दल, वीआईपी पार्टी ही नहीं पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी सहित महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी पटना पहुंचने वाले हैं। वहीं आरजेडी के तेजस्वी यादव के साथ मिलकर वे इनकम टैक्स गोलंबर से राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगे।

EC के वोटर वेरिफिकेशन (SIR) अभियान के विरोध में महागठबंधन का विरोध प्रदर्शन। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव सड़क मार्च में शामिल होंगे।

ट्रेड यूनियंस का आज भारत बंद
भारत बंद 2025… ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल का असर

आज बुधवार 9 जुलाई 2025 को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। यह हड़ताल 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और उनके सहयोगी संगठनों द्वारा सरकार की कथित तौर पर मजदूर की विरोधी, किसान की विरोधी और कॉर्पोरेट की समर्थक” नीतियों के खिलाफ आयोजित की गई है।

26 साल से फरार आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर CBI की कस्टडी में

करोड़ों के बैंक घोटाले की आरोपी मोनिका कपूर को इंटरपोल की मदद से गिरफ्तार किया गया। आज रात तक भारत लाया जाएगा।

CM योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सीएम आज अयोध्या में पौधरोपण करेंगे।

 

दिल्ली दंगे 2020… शरजील इमाम की जमानत याचिका पर सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट आज मामले पर सुनवाई करेगा।

 

बिहार के पूर्व सीएम और आरजेडी प्रमुख लालू यादव की सजा बढ़ाने की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई
चारा घोटाले से जुड़ा मामला फिर से कोर्ट में।

ग्वाटेमाला में भूकंप के कई झटके

भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.8 से ऊपर, जनजीवन प्रभावित लेकिन जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं।

तालिबान नेताओं पर ICC का अरेस्ट वारंट

महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार के मामलों में अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया।

PM मोदी ब्राजील यात्रा के बाद नामीबिया रवाना

ब्रिक्स बैठक के बाद अफ्रीकी रणनीतिक साझेदारी को लेकर आगे बढ़े प्रधानमंत्री।

सुरक्षा और रणनीति….CDS जनरल अनिल चौहान का बयान

“चीन और पाकिस्तान की बढ़ती नजदीकी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।”

Exit mobile version