शिक्षा में शामिल हों आपदा रोधी उपाय— पीएम मोदी
भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक समुदाय से आपदा से निपटने के लिए वित्त-पोषण की अभिनव व्यवस्था करने के साथ ही आपदा रोधी उपायों को शिक्षा का हिस्सा बनाये जाने पर जोर दिया है। फ्रांस के नाइस शहर में चल रहे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी वीडियाे कांफ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े थे। पीएम मोदी ने आपदा रोधी अवसंरचना पर वर्चुअली संबोधित किया। पीएमओ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी ने कहा है कि आपदा से निपटने के लिए एक अभिनव वित्त पोषण की बहुत आवश्यकता है। हमें कार्रवाई योग्य कार्यक्रम को तैयार करना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वित्त तक विकासशील देशों की पहुंच सुनिश्चित करनी चाहिए।
तमिलनाडु दौरे पर अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार 8 जून को बीजेपी की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करने के लिए तमिलनाडु रवाना हुए। बैठक का उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2026 की रणनीति तैयार करना है।
मणिपुर में इंटरनेट और मोबाइल सेवा स्थगित
मणिपुर में बढ़ते राजनीतिक तनाव के साथ हिंसा के दौर को देखते हुए सरकार ने इम्पाल वेस्ट, इम्पाल ईस्ट, थौबल के साथ ही काछिंग और बिष्णुपुर जिलों में अगले पांच दिन के लिए इंटरनेट और मोबाइल डेटा सेवा बंद कर दी है। इसके चलते बिष्णुपुर में कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।
दिल्ली में शुरु हुई तपाने वाली गर्मी …यूपी, बिहार, राजस्थान भी बेहाल
आज रविवार 8 जून 2025 को मौसम का मिजाज कुछ राज्यों में गर्म है। दिल्ली की बात करें तो यहां एक बार फिर से गर्मी बढ़ने वाली है। आने वाले चार से पांच दिन तक यहां तापमान में वृद्धि होगी। वहीं यूपी और पंजाब के साथ ही हरियाणा, बिहार और राजस्थान में भी गर्मी की तपन बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने देश के इन सभी राज्यों में अधिकतम तापमान करीब 40 डिग्री से अधिक रहने का अनुमान जताया है।
यूक्रेन ने गिराया रूस का Su‑35 विमान
रूस ओर यूक्रेन के बीच जंग जारी है। इस दौरान रूसी विरोधी यूक्रेनी सेना की ओर से दावा किया गया है कि उसने एक रूसी Su‑35 लड़ाकू विमान को आसमान में ही मार गिराया। जिसे रुसी राष्ट्रपति पुतिन को वैश्विक और सैन्य रूप से एक “गहरा झटका” बताया गया है।
ब्रिटेन ने दिया भारत को G7 सम्मलेन का न्यौता
ब्रिटेन की ओर से G7 पहल में भारत को शामिल करने की अनुशंसा की गई है। जिससे वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका के साथ ही प्रभाव भी बढ़ेगा।
इराक ने बताया US यात्रा प्रतिबंधों को नस्लवादी मानसिकता
अमेरिका की ओर से लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की इराकी अधिकारियों ने तीखी आलोचना की है। इराकी अधिकारियों ने इसे “नस्लवादी मानसिकता” का उदाहरण करार दिया है।
।
गहलोत—पायलट में सुलह की पहल
राजस्थान कांग्रेस में पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के बीच सियासी टसल किसी से छुपी नहीं है। ऐसे में पार्टी ने गहलोत की अध्यक्षता में बैठक कर उनके बीच पिछले कई वर्षों से चले आ रहे विवाद को खत्म करने और शांति की आशा बढ़ाई है। दोनों बड़े नेताओं के बीच यह मुलाकात 11 जून को होगी। बता दें 11 जून को पायलट के पिता राजेश पायलट की सालगिरह है। इसी दिन बैठक होने वाली है।
झारखंड में एलपीजी सिलेंडर की कीमत
आज रविवार 8 जून को झारखंड में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। झारखंड में एलपीजी सिलेंडर 14.2 किग्रा एलपीजी सिलेंडर की कीमत 892.50 ₹ से लेकर 912 ₹ तक थी। राज्य में सर्वाधिक महंगा सिलेंडर रांची, कोडरमा, हजारीबाग व रामगढ़ में रहा है।





