गोपाल खेमका हत्याकांड: encounter में मारा गया विकास राजा, कराये थे हथियार मुहैया
Breaking News Update 8th July 2025 : बिहार के पटना में हुए कारोबारी गोपाल खेमका हत्याकांड को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस को इस मामले में एक और सफलता हाथ लगी है। दरअसल राजधानी पटना सिटी स्थित माल सलामी क्षेत्र में अपराधी विकास उर्फ राजा को पुलिस ने मुठभेड़ encounter में मार गिराया है। बता दें यह राजा वही है जिसने खेमका की हत्या के लिए हथियार मुहैया कराये थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, इस दौरान दोनों में मुठभेड़ हो गई। बीती रात करीब पौने तीन बजे मालसलामी थाना से दो किमी दूर पश्चिम पीर दमरिया घाट के पास पुलिस ने मुठभेड़ में राजा को मार गिराया।
बागेश्वर धाम फिर हुआ हादसा…छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत।
मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां आज मंगलवार 8 जुलाई को तड़के धर्मशाला की दीवार ढहने के समाचार मिले हैं। दीवार के मलबे में दबने से महिला श्रद्धालु की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश निवासी महिला श्रद्धालु की मौत होने के साथ ही 11 लोग घायल हुए हैं।
देश के विभिन्न राज्यों में अब तक हुई 254mm बारिश
15% ज्यादा दर्ज की गई
मप्र में पुल टूटने से पानी बह गई कार
हादसे में 4 लोगों की मौत
लैंडस्लाइड के चलते बद्रीनाथ मार्ग बंद
देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसूनी बारिश का दौर जारी है। मानसूनी बादल जमकर बरस रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मानसून सीजन में अब तक सामान्य से करीब 15 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। बताया जाता है कि पिछले साल इस समय तक 221.6mm बारिश हुई थी, इस सालअब तक 254mm हो चुकी है।
एमएनएस नेता हिरासत में… रैली से पहले एमएनएस नेता अविनाश जाधव को पुलिस ने हिरासत में लिया।
दिल्ली गोलीकांड… आदर्श नगर इलाके में गोलीबारी, एक नाबालिग घायल, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती।
बिहार विधानसभा चुनाव… प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी सभी सीटों पर उम्मीदवार उतार सकती है।
वाराणसी में बाढ़ का खतरा बढ़ा… गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि, निचले इलाकों में जलभराव।
ईरान पर अमेरिकी प्रतिबंध जारी।… डोनाल्ड ट्रंप बोले, “सही समय पर हटाऊंगा प्रतिबंध”।
ट्रंप को मिले नोबेल शांति पुरस्कार!… इजरायली PM ने डोनाल्ड ट्रंप को शांति पुरस्कार के लिए किया नामित।
ब्राजील में पीएम मोदी…ब्रासीलिया में हुआ जोरदार स्वागत, 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ली भागीदारी।
संसदीय समिति की बैठक: आज मंगलवार को विमानन सुरक्षा को लेकर चर्चा होगी।
रेल बजट में बिहार को मिला तोहफा… पीएम मोदी ने बिहार का रेल बजट 9 गुना बढ़ाकर ₹10,000 करोड़ किया – अश्विनी वैष्णव।
JDU की पहल: पटना में साइकिल रैली, मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजन।
कजाकिस्तान पर ट्रंप का टैरिफ… डोनाल्ड ट्रंप ने कजाकिस्तान पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की।..(प्रकाश कुमार पांडेय)