तेजस्वी यादव के काफिले में घुसा अनियंत्रित ट्रक,बाल बाल बचे तेजस्वी, तीन सुरक्षाकर्मी घायल,कनाडा जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मोदी

breaking-plat

तेजस्वी यादव के काफिले में घुसा अनियंत्रित ट्रक,बाल बाल बचे तेजस्वी, तीन सुरक्षाकर्मी घायल

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव बीती रात एक बड़े हादसे का शिकार होते बाल-बाल बच गए। पूर्व डिप्टी सीएम यादव के काफिले में एक ट्रक घुस आया था। जिसने स्कॉर्ट गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तेजस्वी यादव को सुरक्षा घेरे में लेकर चल रहे कई जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा उस समय हुआ जब देर रात करीब डेढ़ बजे मधेपुरा से पटना लौटने के दौरान तेजस्वी यादव ने हाईवे पर चाय पीने के लिए अपना काफिला रुकवाया था। तेजस्वी यादव पार्टी के प्रवक्ता शक्ति यादव और RJD के दूसरे नेताओं के साथ अपने वाहन से उतरे ही थे की एक तेज रफ्तार ट्रक उनके काफिले से टकरा गया। तेज रफ्तार ट्रक ने काफिले में शामिल एक वाहन को जोड़दार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

कनाडा जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मोदी

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टेलीफोन कर इसी माह जून में अपने देश में होने वाले जी-7 के शिखर सम्मेलन का न्योता किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पोस्ट में इस संबंध में लिखा है कि कनाडा के पीएम का फोन आने पर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कार्नी को हाल ही में मिली चुनावी जीत पर बधाई भी दी। इस महीने के बीच कनानास्किस में जी-7 शिखर सम्मेलन होगा जिसमें आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। पीएम मोदी कहा लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों की ओर निर्देशित नए उत्साह के साथ मिलकर आगे काम करेंगे। पीएम मोदी ने लिखा कि शिखर सम्मेलन में होने वाली मुलाकात का उन्हें इंतजार है।
बता दें कनाडा में 51वां जी-7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक होगा। यह अल्बर्टा प्रांत के कनानास्किस में आयोजित किया जा रहा है।

तमिलनाडु में बढ़ता कोरोना संक्रमण, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग पहने मास्क,

तमिलनाडु में कोविड-19 मामलों में उछाल आ रही है। इसे लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यम ने लोगों की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि इसकी तीव्रता कम है। साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों के साथ सह-रुग्णताओं वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर जाते समय मास्क पहनने और एहतियातन सामाजिक दूरी बनाए रखने की सलाह दी है।

मानसूनी मौसम में दिल्ली-NCR में लू की दस्तक

आज शनिवार 7 जून 2025 को मानसूनी मौसम के बीच दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। यहां गर्मी बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ेगी और पारा 42 डिग्री तक जा सकता है। साथ ही उमस भी बढ़ेगी दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज शनिवार 7 जून को भीषण गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 39°C रहने की संभावना है, जो 8 जून से 42°C तक पहुंच सकता है। आसमान आंशिक रूप से बादल से ढका रहेगा, लेकिन मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा। दिल्ली में नमी (ह्यूमिडिटी) का स्तर 50% तक पहुंच सकता है, जिससे उमस और बढ़ेगी।

मध्यप्रदेश में लगातार पैर पसार रहा कोरोना

दो दिनों में कोरोना के 17 नए मरीज मिले
भोपाल में 2 नए मामले सामने आए
राजधानी में कोरोना के केस हुए 3
प्रदेश में सिर्फ 9 नए मामले सामने आए
इंदौर के 5, भोपाल और ग्वालियर के 2-2 मरीज मिले
अब तक कुल 50 लोग संक्रमित हुए
फिलहाल प्रदेश में 36 एक्टिव केस

रायपुर में “संकल्प से सिद्धि” कार्यशाला का आयोजन

एकात्म परिसर में BJP करेगी कार्यशाला का आयोजन
केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के चलते आयोजन
9 जून से 21 जून तक बीजपी चलाएगी अभियान
अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
15 से 17 जून तक हर शक्ति केंद्र में लगाएंगे चौपाल

कर्नाटक के बेंगलुरु भगदड़ पर कोर्ट सख्त

हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट
10 जून को फिर होगी सुनवाई
सरकार ने कोर्ट में दी सफाई
1380 पुलिसकर्मी थे तैनात-सरकार
घायलों को तुरंत मिला इलाज

Exit mobile version