6 AUGUST 2025 हेडलाइन बुलेटिन (मुख्य समाचार)
उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश से तबाही मच गई है। खासकर उत्तरकाशी जिले में। जहां धराली गांव में बादल फटने से तबाही का मंजर नजर आ रहा है। महज 34 सेकंड में यहां सब कुछ बह गया। अब तक 4 लोगों की मौत, 50 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं। स्कूल बंद, केदारनाथ यात्रा स्थगित, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।।
सेंट्रल विस्टा का उद्घाटन आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे नए संसद भवन परिसर का उद्घाटन
भारत-रूस संबंधों पर रणनीतिक वार्ता
NSA अजित डोभाल पहुंचे रूस, S-400, तेल और अमेरिकी टैरिफ पर अहम बातचीत संभव
ट्रंप की धमकियों के बीच अमेरिका-रूस से संतुलन साधने की कोशिश
यूक्रेन संकट पर आज मॉस्को में वार्ता
अमेरिका और रूस के बीच युद्धविराम पर उच्चस्तरीय वार्ता
जेलेंस्की ने की ट्रंप से फोन पर बातचीत, डेडलाइन करीब
पटना पुलिस ने किया एनकाउंटर में मोस्ट वॉन्टेड रोशन शर्मा को घायल
बिहार की राजधानी पटना में एनकाउंटर के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता
तेलंगाना सीएम का धरना
जंतर-मंतर पर पिछड़ा वर्ग आरक्षण के समर्थन में धरने में शामिल होंगे मुख्यमंत्री
बिहार में मृतक आश्रितों को नौकरी
आज 6 अगस्त बुधवार को राज्य में सरकारी स्कूलों में नियुक्ति पत्र मिलने वाला है।
ज्ञानवापी मामला: एएसआई सर्वेक्षण पर हाईकोर्ट में सुनवाई आज
उद्धव ठाकरे का दिल्ली दौरा
शिवसेना (UBT) प्रमुख दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली में रहेंगे





