पीएम मोदी करेंगे कल ‘चेनाब ब्रिज’ का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार 6 जून को जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। जहां वे ‘चेनाब ब्रिज’ का उद्घाटन करने वाले हैं। इस ब्रिज के उद्घाटन के साथ ही भारत में एक नया इतिहास भी लिख जाएगा। दरअसल यह दुनिया का सबसे ऊंचा सिंगल आर्क रेलवे ब्रिज है। ऊंचाई के मामले में यह एफिल टावर से भी ज्यादा है।
योगी को मोदी शाह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आज 5 जून को जन्मदिन है। ऐसे में उन्हें देश भर से बधाई और शुभकामनाएं मिल रहीं हैं। इस बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। वहीं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है।
राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा आज
अयोध्या में राम दरबार समेत आठ देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आज गुरुवार को हो रही है। आज 5 जून गुरुवार को गंगा दशमी के मौके पर राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार के साथ अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। इससे पहले अनुष्ठान पूजन किया गया। बुधवार की शाम 6:30 बजे तक पूरे 12 घंटे का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। देश भर से आए 101 पुजारियों ने करीब 2000 मंत्रों का जाप किया। प्राण प्रतिष्ठा से पहले की सभी विधि विधान एक दिन पहले पूरे कर लिये गये थे।
सीएम योगी करेंगे जन्मदिन पर रामलला के दर्शन
अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया जा रहा है। आज 5 जून को होने वाली राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। खास बात यह है कि आज गुरुवार 5 जून को ही सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। वे अपने जन्मदिन पर रामलला के दर्शन करेंगे।
ट्रंप ने 12 देशों के लोगों की यूएस में बैन की एंट्री बैन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार चौकानें वाले फैसले ले रहे हैं, जिससे वे सुर्खियों में हैं। इस बीच ट्रंप ने 12 देशों के लोगों को अमेरिका में दाखिल होने से रोक दिया है। उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया है। इन 12 देशों के लोग अब अमेरिका की यात्रा नहीं कर सकेंगे। बता दें ट्रंप ने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान भी इसी तरह कई देशों के लोगों की एंट्री पर बैन लगाया था। हालांकि कुछ समय बाद में इसे हटा भी दिया गया था। इस बार ट्रंप ने 12 देशों के लोगों के अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। ट्रंप की ओर से अमेरिका की सुरक्षा का हवाला देकर यह फैसला लिया है।
हरिद्वार जमीन घोटाले में तीन अफसर सस्पेंड
उत्तराखंड के हरिद्वार नगर निगम की जमीन घोटाले में बढ़ी कार्रवाई की गई है। उत्तराखंड सरकार ने सख्त कार्रवाई की और SDM अजय वीर सिंह, जिला अधिकारी कर्मेंद्र सिंह और नगर निगम आयुक्त वरुण चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।इस घोटाले की प्रारंभिक जांच में इन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई थी। जिसके बाद धामी सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया है।
देवभूमि उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, नैनीताल और बागेश्वर जिले में भारी से लेकर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही भूस्खलन और जलभराव की आशंका जताई गई है। स्थानीय प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं।
देश के पूर्वोत्तर हिस्से में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
देश के पूर्वोत्तर राज्य असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम और सिक्किम में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गईं हैं। अब तक इन घटनाओं में 37 लोगों की जान जा चुकी है। NDRF के साथ भारतीय सेना, पुलिस तथा स्थानीय बचाव टीम राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं।
अफगान स्कूलों में जहरीली गैस से हमला
अफगानिस्तान के उत्तरी क्षेत्र बड़ी खबर सामने आई है। यहां दो प्राथमिक स्कूलों में जहरीली गैस से हमला किया गया है। जिससे लगभग 80 छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार इस घटना की जांच शुरू कर दी है।
गाजा में खाद्य वितरण केंद्र पर गिरा बम
गाजा पट्टी के एक नए निजीकरण किए गए खाद्य वितरण केंद्र के करीब इजरायली बलों की ओर से गोली बारी की गई। नागरिकों पर गोलीबारी की खबरें सामने आई हैं। UNRWA प्रमुख ने इस पूरी घटना की निंदा की साथ ही कहा है कि गाजा की महीनों से जारी सहायता नाकाबंदी को खत्म करना ही “सामूहिक भुखमरी” से बचने का एकमात्र तरीका है।
बिहार ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
बारिश और आंधी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग IMD की ओर से बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना जताई गइ्र है। राज्य के छपरा, भागलपुर, आरा, मुजफ्फरपुर, सासाराम, बेतिया और बेगूसराय सहित अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही लोगों को सलाह दी गई है कि वे आवश्यक न हो तो घर से बाहर न निकलें।
विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट बंटवारे पर मंथन
हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा हम के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बताया कि एनडीए में विधानसभा की सीट बंटवारे पर चर्चा इसी माह जून के अंत या जुलाई के पहले सप्ताह में हो सकती है। मांझी ने कहा बिहार विधानसभा चुनाव सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।
मंगलवार को घोषित होगा B.Ed CET—2025 का परिणाम
बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट CET 2025 के परिणाम इसी माह की 10 तारीख को घोषित किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
BPSC DSO सहायक निदेशक की भर्ती शुरू
बिहार में जिला सांख्यिकी अधिकारी DSO और सहायक निदेशक पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।
लोक सेवा आयोग BPSC ने राज्य भर में जिला सांख्यिकी अधिकारी DSO और सहायक निदेशक पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस पद के लिए योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन bpsc.bihar.gov.in पर कर सकते हैं।
सीवान में व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
आज गुरुवार 5 जून को सीवान के आरबीजीआर कॉलेज में श्रम संसाधन विभाग और जिला नियोजनालय के तत्वावधान में एक दिवसीय व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला आयोजित किया गया। इसमें राज्य के युवाओं को विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई।
मतदाता जागरूकता अभियान
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य के मुंगेर में 5 जून तक विशेष मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें साइकिल रैली, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।