ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद केन्द्रीय कैबिनेट की पहली बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं। बता दें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद यह पहली केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को अपनी कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लेने जा रहे हैं। केन्द्र सरकार के तीसरे कार्यकाल की उपलब्धियों के प्रचार की रूपरेखा भी इस बैठक में तैयार की जाएगी। इसके साथ ही आतंक पर प्रहार करने वाले सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर के प्रचार को लेकर नई रणनीति पर भी कैबिनेट में चर्चा होगी।
मोदी शुक्रवार को जम्मू के दौरे पर जा सकते हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार 6 जून को संभावित जम्मू दौरे और बहुप्रतीक्षित कटरा-श्रीनगर रेल लिंक के उद्घाटन करने जा सकते हैं। इस संभावना के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में विशेष रूप से रेलवे लाइन, रेलवे स्टेशन और प्लेटफार्म पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गयी है। बता दें इससे पहले 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी की ओर से इस रेल लिंक का उद्घाटन होना था, लेकिन तब खराब मौसम के पूर्वानुमान के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।।
पीएम मोदी ने की लोगों से योग अपनाने की अपील
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी लोगों से इसी माह 21 जून को मनाये जाने वाले योग दिवस में शामिल होने और योग अभ्यास को अपनाने की अपील की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में लिखा है कि वे 21 जून 2025 को योग दिवस के लिए बन रहे उत्साह को देखकर बहुत प्रसन्न हैं। पीएम ने कहा कि योग को लोकप्रिय बनाने के लिए इस बार आंध्र प्रदेश के लोगों का प्रयास ‘योगआंध्र 2025’ बहुत सराहनीय कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि 21 जून 2025 को आंध्र प्रदेश में योग दिवस मनाने के लिए वे भी उत्सुक हैं। वे सभी लोगों से भी योग दिवस मनाने और अपने जीवन में योगाभ्यास अपनाने की अपील करते हैं।
ईरान में अपहृत 3 भारतीय सकुशल बरामद,अपहरणकहर्ता गिरफ्तार
ईरान में तीन भारतीयों को अपहृत कर लिया गया था। जिन्हें सकुशल बरामद कर लिया गया है। ईरानी मीडिया की ओर से दी देर रात यह जानकारी दी है। जिसके अनुसार अपहरणकर्ता अफगान नागरिक हैं। फिलहाल वह पुलिस की हिरासत में हैं। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि पिछले सप्ताह इन तीनों भारतीय नागरिकों का अपहरण कर लिया गया था।
केंद्रीय वित्त आयोग की आज लखनऊ में बैठक
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक होने वाली है। यह बैठक राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ होगी। इस अहम बैठक में विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव के साथ ही प्रमुख सचिव भी शामिल होंगे। केंद्रीय वित्त आयोग की इस बैठक में पंचायती राज,नगर विकास,ऊर्जा,राजस्व विभाग के अफसर पेश करेंगे।
टोरंटो में हुई गोलीबारी में एक की मौत और 6 लोग घायल
टोरंटो के नॉर्थ यॉर्क के लॉरेंस हाइट्स इलाके में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। टोरंटो पुलिस की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट में कहा कि जांचकर्ताओं ने फ्लेमिंगटन रोड और ज़ैचरी कोर्ट के समीप रात पौने 9 बजे से ठीक पहले गोलीबारी की गई। फिलहाल बंदूकधारी की तलाश की जा रही है।
आज होगी तहव्वुर राणा की रिमांड पर सुनवाई
26/11 मुंबई आतंकी हमले का आरोपी तहव्वुर राणा दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। उसे तिहाड़ जेल में ऐसे वार्ड में रखा गया है, जहां सुरक्षा का सख्त पहरा है। फिलहाल NIA की टीम वहां राणा से लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बीच आज बुधवार को तहव्वुर राणा की रिमांड को लेकर दिल्ली NIA कोर्ट में सुनवाई होने वाली है।
आज रामलला के दर्शन करेंगे मस्क के पिता एरोल मस्क
टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के CEO एलन मस्क के पिता एरोल मस्क आज अयोध्या पहुंचने वाले हैं। वह यहां रामलला का आशीर्वाद लेने आ रहे हैं।
राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दूसरा दिन
अयोध्या में राम दरबार समेत आठ देवालयों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आज बुधवार को दूसरा दिन है। बता दें 5 जून गुरुवार को राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार के साथ अन्य मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हागी । इससे पहले आज बुधवार को अनुष्ठान पूजन किया जा रहा है। आज बुधवार की सुबह साढ़े बजे से शुरू होकर शाम 6:30 बजे तक पूरे 12 घंटे का पूजन कार्यक्रम होगा। 101 पुजारी करीब 2000 मंत्रों का जाप कर रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा से पहले की सभी विधि विधान आज पूरे कर लिये जाएंगे।





