Thursday, March 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : पीएम मोदी होंगे आईएटीए की बैठक AGM में शामिल, JEE एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, शर्मिष्ठा को रिहा करने की मांग,बारिश का कहर..प्रियंका ने मदद करने की अपील

DigitalDesk by DigitalDesk
June 2, 2025
in स्पेशल
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी होंगे आईएटीए की बैठक एजीएम में शामिल

प्रधानमंत्री मोदी आज अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ आईएटीए की 81वीं वार्षिक आम बैठक एजीएम में हिस्सा लेने वाले हैं। यह बैठक नई दिल्ली के भारत मंडपम में शाम 5 बजे होगी।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

JEE एडवांस्ड का रिजल्ट जारी

JEE एडवांस्ड का रिजल्ट आज सोमवार 2 जून को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। जो स्टूडेंट इस अहम परीक्षा में शामिल हुए थे। वे अब अपना स्कोरकार्ड jeeadv.ac.in वेबसाइट पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके साथ ही स्टूडेंट के लिए फाइनल आंसर को भी इस वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

बीसीआई अध्यक्ष ने की शर्मिष्ठा को रिहा करने की मांग

राज्यसभा सांसद और बार काउंसिल ऑफ इंडिया अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने यूट्यूबर शर्मिष्ठा पनोली को रिहा करने की मांग की है। बता दें सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के आरोप में कानून छात्रा यूट्यूबर शर्मिष्टा पनोली को गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। ऐसे में मिश्रा ने पश्चिम बंगाल पुलिस की कड़ी निंदा की है। साथ ही राज्य की ममता सरकार से शर्मिष्ठा को तत्काल रिहा करने की अपील की है। मिश्रा ने कहा वे शर्मिष्टा के साथ पूरी दृढ़ता से खड़े हैं, जिनकी गिरफ्तारी पूर्ण विफलता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक ज़बरदस्त हमला है। मिश्रा ने कहा माफी मांगने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी ठीक नहीं।

शाह का ममता पर वार…बंगलादेशियों की घुसपैठ के लिए टीएमसी सरकार जिम्मेदार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहे। जहां उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भारत में बंगलादेशियों की घुसपैठ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि राज्य में केवल भाजपा की सरकार ही इसे प्रभावी तरीके से रोक सकती है। शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा बंगाल के वोट केवल बंगाल का भविष्य तय नहीं करते हैं, पश्चिम बंगाल का वोट देश की सुरक्षा से भी जुड़ा है। क्योंकि राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने बंगलादेशियों के लिए भारत की सीमाएं खोल दी हैं। ममता के आशीर्वाद से ही बंगाल में घुसपैठ हो रही है।

आज का शेयर बाजार अपडेट
₹100 के भीतर निवेश के लिए तीन स्टॉक्स। आज सोमवार, 2 जून के लिए ₹100 से कम कीमत वाले तीन स्टॉक्स—रिलायंस पावर, फाइबरवेब (इंडिया), और MMTC—में निवेश की सिफारिश की है।

तमिलनाडु में स्कूलों का पुनः उद्घाटन

तमिलनाडु में गर्मी की छुट्टियों के बाद एक बार फिर से स्कूल 2 जून से खुल गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए, तमिलनाडु परिवहन निगम ने 2,510 विशेष बसें तैनात की हैं।

मुंबई में भारी बारिश और जलभराव

मुंबई में भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। परेशानी की स्थिति बनी हुई है। वर्ली मेट्रो स्टेशन में पानी भरने से यात्रियों को असुविधा हुई। अच्युत अत्रे चौक स्टेशन पर 90 मिनट में 11 लाख लीटर पानी भर गया, जिससे मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MMRCL) को समाधान के लिए योजना बनानी पड़ी।

भारत-यूरोपीय संघ संयुक्त नौसैनिक अभ्यास

भारत और यूरोपीय संघ EU के बीच 1 से 3 जून 2025 तक भारतीय महासागर में संयुक्त नौसैनिक अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य समुद्री सुरक्षा को और अधिक मजबूत करना और दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाना है।

यूपी में पंचायतों के पुनर्गठन पर ग्राम्य विकास ने मांगी रिपोर्ट

500 ग्राम पंचायतों, 50 ब्लॉक की संख्या में वृद्धि संभव
पंचायती राज के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने मांगी रिपोर्ट
पंचायतों के पुनर्गठन पर जिलों से 5 जून तक रिपोर्ट मांगी
1000 की आबादी पर एक ग्राम पंचायत गठित करने का फैसला
पंचायती राज ने ग्राम पंचायत गठित करने का लिया था फैसला

विश्व हिंदू परिषद ने माटीगारा बंद का आव्हान

विश्व हिंदू परिषद VHP ने पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी माटीगारा इलाके में हिंदुओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर हुए कथित हमलों के साथ ही हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की नींदा की है। इसके विरोध में VHP ने 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है। बता दें सिलीगुड़ी के माटीगारा में एक वाहन से मीट के कथित अवैध परिवहन को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद शुक्रवार को अशांति शुरू हुई। कथित तौर पर कुछ लोगों ने वाहन में आग लगा दी। जिससे दो समूहों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया और पुलिस कार्रवाई की थी।

बारिश का कहर..प्रियंका ने मदद करने की अपील

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का कहर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने की पार्टी कार्यकर्ताओं से की पीड़ितों की मदद करने की अपील

Post Views: 321
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

Bengal Elections: ममता बनर्जी का बड़ा दांव! 291 सीटों पर उम्मीदवार घोषित, नंदीग्राम से नहीं लड़ेंगी चुनाव

मुख्य समाचार
Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

Middle East War बड़वानी ईरान–इजरायल युद्ध का असर कपास व्यापार पर, लागत बढ़ने और निर्यात ठप होने की आशंका

बिजनेस
PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

PM Modi Singur Rally: सिंगूर में गरजे पीएम मोदी, बोले—दिल्ली जैसा होगा बंगाल में सत्ता का फैसला

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version