Breaking News Update: पांच देशों की यात्रा पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी,आतंक के खिलाफ QUAD का समर्थन… आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता

breaking news today 7 july 2025

पांच देशों की यात्रा पर आज रवाना होंगे पीएम मोदी

जुलाई 2025 की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक महत्वपूर्ण विदेश यात्रा से होने जा रही है। आज पीएम मोदी घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया की यात्रा पर जाने वाले हैं। इस यात्रा का सबसे अहम पड़ाव होगा ब्राजील में 6-7 जुलाई को होने वाला 17वां BRICS सम्मेलन, जिसकी थीम है। “ग्लोबल साउथ का सहयोग” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पांच देशों की विदेश यात्रा न केवल भारत की वैश्विक साख को मज़बूत करने का अवसर है, बल्कि इससे भारत को रणनीतिक, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्रों में कई लाभ मिलने की उम्मीद है।

भारत को “आत्मरक्षा का अधिकार”- डॉ.एस. जयशंकर

भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने वाशिंगटन में क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों को संबोधित करते हुए स्पष्ट कहा “भारत को आतंकवाद से अपने नागरिकों की रक्षा करने का पूरा पूरा अधिकार है। इस अधिकार के प्रयोग में भारत कभी कोई संकोच नहीं करेगा। उन्होंने यह टिप्पणी 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के जवाबी सैन्य ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के संदर्भ में की। जिसमें भारत ने पाकिस्तान और POK में आतंकी ठिकानों पर हमला किया।

आतंक के खिलाफ QUAD का समर्थन… आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता

क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया) के विदेश मंत्रियों ने एक संयुक्त बयान में
सीमापार आतंकवाद सहित सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा की है। 22 अप्रैल के पहलगाम हमले, जिसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक मारे गए थे, पर शोक और समर्थन जताया है। आतंकवाद से निपटने में सहयोग की प्रतिबद्धता दोहराई है।। भारत ने पहलगाम हमले के बाद आक्रामक कूटनीति और सैन्य कार्रवाई दोनों अपनाई हैं। अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत को क्वाड और G7 जैसे शक्तिशाली समूहों का समर्थन मिल रहा है। पाकिस्तान और आतंकी तत्वों के खिलाफ भारत की स्थिति को वैध और न्यायोचित मान्यता मिल रही है।

G7 की चेतावनी… ईरान को परमाणु हथियार नहीं रखने देंगे

G7 देशों ने अपने बयान में इज़रायल के प्रति समर्थन जताया और कहा कि उसे आत्मरक्षा का अधिकार है। ईरान से परमाणु हथियार न रखने और संवर्धन गतिविधियों को रोकने का आग्रह किया। एक लंबी अवधि के पुष्टि योग्य समझौते की मांग की जिससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा सके।

दिल्ली दंगे मामला

दिल्ली दंगों से जुड़े एक महत्वपूर्ण केस में आज अदालत में आरोप तय करने पर बहस होगी। यह मामला राजनीतिक रूप से भी संवेदनशील माना जा रहा है।

जयशंकर–पेनी वोंग मुलाकात

भारतीय विदेश मंत्री डॉ.जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग से द्विपक्षीय बैठक की। चर्चा में रणनीतिक और सुरक्षा मुद्दे प्रमुख रहे।

इजरायल–गाजा युद्ध

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि इजरायल 60 दिन के युद्धविराम की शर्तों पर सहमत हो गया है। इससे गाजा क्षेत्र में शांति बहाली की संभावना जताई जा रही है।

दलाई लामा का संदेश

धर्मशाला में दलाई लामा आज एक महत्वपूर्ण संदेश जारी करेंगे। ऐसा अनुमान है कि वे अपने उत्तराधिकारी को लेकर कोई बड़ा संकेत दे सकते हैं।

दिल्ली …कुख्यात गैंगस्टर ललित नेपाली नेपाल पुलिस के साथ मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे दिल्ली समेत कई राज्यों में आपराधिक गतिविधियों के लिए जाना जाता है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं।

जम्मू-कश्मीर:…अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जम्मू से रवाना हुआ। प्रशासन ने यात्रा के लिए 300 से अधिक सुरक्षा वाहनों की तैनाती की है।

Exit mobile version