ब्रैकिंग न्यूज़ अपडेट :दिल्ली एयरपोर्ट एडवाइजरी,अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर संसद में आयोजित विशेष कार्यक्रम

breaking news plat today

1 दिल्ली एयरपोर्ट एडवाइजरी

दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो की फ्लाइट्स धीरे-धीरे बहाल होना शुरू हो गई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने लोगों से समय से पहले पहुंचने और अपडेट चेक करने की अपील की है।

2. PAK–अफगान सीमा पर भारी गोलीबारी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में फिर भारी गोलीबारी हुई है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। दोनों ओर तनाव बढ़ा हुआ है और सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

3. EU ने एक्स पर लगाया जुर्माना

यूरोपीय संघ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कंटेंट नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है और 14 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाया है। कंपनी पर गलत जानकारी को न रोकने के आरोप हैं।

4. फ्रैंक गेहरी का निधन

अमेरिका के मशहूर आर्किटेक्ट फ्रैंक गेहरी का 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वे आधुनिक वास्तुकला के सबसे प्रभावशाली नामों में से एक थे। उनके दुनियाभर में कई आइकॉनिक डिजाइन बने।

5. PAK–अफगान सीमा पर पलायन

सीमा क्षेत्र में भारी गोलीबारी के बाद हालात बिगड़े। सैकड़ों परिवार सुरक्षा के लिए अपने घर छोड़कर दूसरी जगहों पर जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।

6. ट्रंप को FIFA का ‘शांति पुरस्कार’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को FIFA का ‘शांति पुरस्कार’ दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उनके प्रयासों ने “करोड़ों जानें बचाईं।” समारोह में ट्रंप की भूमिका की सराहना की गई।

7. पीएम मोदी शामिल होंगे कार्यक्रम में

अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस पर संसद में आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। आयोजन में डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और उनके विचारों पर चर्चा होगी।

8. रूस से 7 यूक्रेनी बच्चे वापस

रूस में फंसे सात यूक्रेनी बच्चों की वापसी कराई गई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इस पहल के लिए डोनाल्ड ट्रंप का आभार जताया है। परिवार खुशियों से झूम उठे।

9. भारत–रूस दोस्ती पर राष्ट्रपति मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि भारत और रूस की दोस्ती कई वर्षों से अटूट रही है और भविष्य में यह और मजबूत होगी। उन्होंने पुतिन से वार्ता के दौरान संबंधों को और गहरा करने की बात कही।

Exit mobile version