ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: संसद का शीतकालीन सत्र शुरू
संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू होगा और 19 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाने की उम्मीद है। सरकार और विपक्ष के बीच ऊर्जा, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा मुद्दों पर जोरदार बहस की संभावना है।
संसद सत्र के पहले पीएम ने किया मीडिया को संबोधित
संसद सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे हंस द्वार पर मीडिया को संबोधित किया। पीएम सत्र के एजेंडे और सरकार की प्राथमिकताओं पर जानकारी दी। सुरक्षा और विधायी कार्यक्रमों पर भी मिले संकेत ।
दिल्ली ब्लास्ट में एनआईए का बड़ा एक्शन जम्मू से लेकर लखनऊ तक छापेमारी
दिल्ली ब्लास्ट मामले में NIA का बड़ा अभियान शुरू हुआ है। एजेंसी ने जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी करते हुए कई अहम सुराग जुटाए हैं। जांच टीम विस्फोट से जुड़े नेटवर्क और संभावित साजिशकर्ताओं की गतिविधियों की पड़ताल में जुटी है।
लखनऊ में पकड़े बांग्लादेशी महिला नाम बदलकर रह रही थी
लखनऊ में फर्जी नाम से रह रही एक बांग्लादेशी महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला की पहचान उजागर होने के बाद ATS उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने की कोशिश कर रही हैं कि वह किस नेटवर्क से जुड़ी थी और भारत में उसकी गतिविधियां क्या थीं।
तालिबान ने दी पाक प्रधानमंत्री को सख्त चेतावनी
तालिबान के डिप्टी प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि अफगान जनता के धैर्य की परीक्षा न ली जाए वरना हालात बिगड़ सकते हैं। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और आतंकी ठिकानों पर मतभेद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है।
NIA कर रही पकड़े गए लोगों से लगातार पूछताछ
दिल्ली ब्लास्ट केस में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी ने कश्मीर में कई जगहों पर छापेमारी कर संदिग्ध लोगों से पूछताछ तेज कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
अमेरिकी सेना ने दक्षिणी सीरिया में ISIS के हथियार भंडार पर की कार्रवाई
अमेरिकी सेना ने दक्षिणी सीरिया में ISIS के हथियार भंडारण स्थलों पर बड़ी कार्रवाई की है। सैन्य प्रवक्ता ने बताया कि कुल 15 ठिकानों को नष्ट कर दिया गया है। इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकी संगठन की हथियार आपूर्ति और क्षमता को कमजोर करना है।
वेनेजुएला के राष्ट्रपति से की ट्रंप ने बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो से फोन पर बात की है। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय हालात और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बातचीत के बाद दोनों देशों के रिश्तों में नरमी के संकेत दिखाई दे रहे हैं।
यूक्रेन वार्ता के बाद ट्रंप ने कहा है कि रूस के साथ शांति वार्ता सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते अमेरिकी प्रतिनिधि रूस जाएंगे। यह कदम युद्ध समाप्ति की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
प्रिंट मीडिया को केंद्र सरकार का बड़ा सहारा
केंद्र सरकार ने प्रिंट मीडिया विज्ञापनों के लिए दरों में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इससे समाचार पत्र उद्योग को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। नई दरें लागू होने के बाद सरकारी विज्ञापनों की कमाई बढ़ेगी।
पटना में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक
पटना में आज कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। चुनाव नतीजों के बाद यह पहली बड़ी रणनीतिक चर्चा होगी। बैठक में नेतृत्व बदलाव, संगठनात्मक सुधार और अगले राजनीतिक कदमों पर बातचीत होने की संभावना है।
सारा बेकस्ट्रॉम की हत्या
होमलैंड सिक्योरिटी ने सारा बेकस्ट्रॉम की हत्या पर बाइडेन प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। विभाग ने कहा कि नीतिगत चूक की वजह से सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हुई। मामले ने अमेरिका में राजनीतिक घमासान भी तेज कर दिया है।
बिहार विधानसभा का सत्र आज से
18वीं बिहार विधानसभा का उद्घाटन सत्र आज से शुरू होगा। पहले दिन नव-निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद सरकार गठन, विपक्ष की रणनीति और विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की तैयारियां बढ़ेंगी।
वक्फ संपत्तियों का पंजीयन,सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की समय-सीमा बढ़ाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। कई राज्यों के वक्फ बोर्ड ने दस्तावेज पूरे करने के लिए और समय देने की अपील की है। अदालत आज दोनों पक्षों की दलीलें सुनेगी।
कृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद, SC में सुनवाई आज
कृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह विवाद में हिंदू पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करने वाला है। लंबे समय से चले आ रहे इस विवाद में आज फिर अहम कानूनी दलीलें पेश होंगी, जिस पर पूरे देश की नजर है।