ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या…जापान के चुगोकू रीजन में भूकंप..2026 गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां
ब्रेकिंग न्यूज़ | ईरान
ईरान में अयातुल्ला खामेनेई के इस्लामिक शासन के खिलाफ प्रदर्शन उग्र हो गए हैं। तेहरान समेत कई शहरों में सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों ने सख्ती की। हिंसक कार्रवाई में 35 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 1200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एयरपोर्ट इलाके में स्मॉग की मोटी चादर छाई हुई है। विजिबिलिटी कम होने से उड़ानों पर असर पड़ रहा है। सुबह और देर रात के समय धुंध ज्यादा घनी देखी जा रही है। यात्रियों को सतर्क रहने और एयरलाइन एडवाइजरी फॉलो करने की सलाह दी गई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ | जापान
जापान के चुगोकू रीजन में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप से फिलहाल किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ | गणतंत्र दिवस
2026 गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिल्ली के कर्तव्य पथ पर फुल ड्रेस रिहर्सल शुरू हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। सेना, अर्धसैनिक बल और सांस्कृतिक दल परेड अभ्यास में जुटे हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ | वेनेजुएला
वेनेजुएला की राजधानी में राष्ट्रपति भवन के पास अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई है। इलाके में आसमान में ड्रोन उड़ते नजर आए, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। घटना के बाद राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ब्रेकिंग न्यूज़ | ईरान आर्थिक संकट
ईरान में आर्थिक संकट और महंगाई के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शनों में कम से कम 29 लोगों की मौत की खबर है। सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए 1200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं बाधित की गई हैं और हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ | रिलायंस
रूसी तेल विवाद पर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बड़ा बयान दिया है। कंपनी ने जामनगर रिफाइनरी की ओर जहाज़ बढ़ने की खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताया है। रिलायंस ने कहा कि सभी आयात अंतरराष्ट्रीय नियमों और समझौतों के तहत किए जा रहे हैं और अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।
ब्रेकिंग न्यूज़ | दिल्ली एयरपोर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट पर CAT III सिस्टम के तहत ऑपरेशन जारी है। खराब मौसम और कोहरे के बावजूद आगमन और प्रस्थान जारी है, हालांकि कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से फ्लाइट स्टेटस चेक करने और समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है।
ब्रेकिंग न्यूज़ | इजरायल-लेबनान
इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में एयरस्ट्राइक की है। हमले में एक इमारत पूरी तरह तबाह हो गई। इजरायली सेना ने इसे आतंकी ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई बताया है। क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और सीमा पर सैन्य गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।
ब्रेकिंग न्यूज़ | बांग्लादेश
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दुकान में बैठे व्यापारी पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया। घटना के बाद अल्पसंख्यक समुदाय में डर का माहौल है। स्थानीय प्रशासन पर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।