ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट: पीएम मोदी के न्योते पर भारत आ रहे जैमेका के प्रधानमंत्री, बिहार में बाढ़ की चपेट से गिरे 200 गांव, हरियाणा में राहुल गांधी प्रियंका की चुनावी सभा

भारत की आधिकारिक यात्रा पर जमैका के प्रधानमंत्री
, व्यापार के साथ टेक्नोलॉजी संबंधी समझौतों की उम्मीद

जमैका के प्रधानमंत्री डॉ. एंड्रयू होलनेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर आज सोमवार 30 सितंबर से 3 अक्टूबर तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। बता दे की यह उनकी और जमैका के किसी PM की भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी। इससे पहले बहुपक्षीय बैठकों के दौरान PM मोदी और डॉ. होलनेस कई बार मिल चुके हैं। अपनी भारत की यात्रा से ठीक पहले जमैका के PM डॉ. एंड्रयू होलनेस ने सोशल मीडिया पर लिखा वे एक आधिकारिक यात्रा के लिए भारत जा रहे हैं। बता दे की जमैका और भारत के बीच साल 1962 से ही राजनयिक संबंध हैं। दोनों देशों ने मिलकर शिक्षा और प्रशिक्षण, विज्ञान के साथ प्रौद्योगिकी, व्यापार और बुनियादी ढाँचे के विकास ही नहीं अन्य कई क्षेत्रों में सहयोग किया है।

धरती पर लौटेंगे सुनीता विलियम्स विल्मोर

अंतरिक्ष में फंसे विल्मोर और भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी की उम्मीद बढ़ गई है। दोनों को धरती पर लाने के लिये क्रू-9 पहुंचा आईएसएस।
बता दे की सुनीता और विल्मोर इसीसाल जून 2024 में आईएसएस गए थे। इसके बाद से ही वे वहां ही रुके हुए हैं। दोनों को धरती पर वापस लाने के लिए क्रू-9 मिशन की लॉन्चिंग पहले 26 सितंबर को होनी थी लेकिन मौसम खराब होने के चलते 28 सितंबर को लॉन्च की गई है।  हालांकि अब भी दोनों की वापसी तत्काल नहीं होगी बल्कि फरवरी 2025 में दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को यह विशेष यान धरती पर लेकर आएगा।

 

हरियाणा के नारायणगढ़ में राहुल प्रियंका

हरियाणा के नारायणगढ़ में आज राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगे रोड शो इस रोड शो के दौरान हुड्डा और कुमारी शैलजा दोनों एक मंच पर दिख सकते हैं। राहुल गांधी हरियाणा में कांग्रेस नेताओं को एकजुटता का संदेश भी देंगे। बता दें हरियाणा में 5 अक्टबर को 90 विधानसभा सीट पर एक ही चरण में चुनाव के होने हैं। सभी स्टार प्रचारक अपनी अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने जुटे हैं। इस बीच आज सोमवार 30 सितंबर को कांग्रेस नेता नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों अंबाला विधानसभा सीट नारायण गढ़ में पहुंच रहे हैं।
जहां पर वे
कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी के पक्ष में लोगों से वोट मांगेगे। माना जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका के आने के बाद कुमारी सैलजा और हुड्डा एक मंच पर दिख सकते हैं। दरअसल शैली चौधरी कुमारी सैलजा की करीबी हैं। शैली चौधरी का मुकाबला BJP के डा. पवन सैणी से है।

 

बिहार में बाढ़ से घिरे 200 गांव, डेढ़ लाख से अधिक लोग प्रभावित

बिहार में बारिश का कहर लगातार जारी है।
नदी का तेज बहाव के चलते तटबंध ध्वस्त हो गए हैं। अब तक सात तटबंध पानी के दबाव में टूट चुके हैं। इससे कई गांवों को बाढ़ का पानी भर गया है। ,  सीतामढ़ी, दरभंगा, शिवहर के साथ बगहा में कुल सात तटबंध टूट गए।
कोसी और गंडक नदी में पानी छोड़ने की रफ्तार में कमी आई है। फिर भी उत्तर बिहार में अगले 48 घंटे तक स्थिति चिंताजनक बनी रहेगी ।वहीं पटना में गंगा भी खतरे के निशान को फिर पार कर चुकी है।

तिरुवनंतपुरम में दिमाग खाने वाले अमीबा Amoeba
की दहशत

केरल Kerala की राजधानी तिरुवनंतपुरम Thiruvananthapuram में इन दिनों दिमाग खाने Eating Brains वाले अमीबा Amoeba की दहशत लोगों में दिखाई दे रही है। अब तक इस तरह के दो और मामलों की पुष्टि हुई है। इन मामलों की पुष्टि के बाद से ही केरल में हड़कंप मच गया है। लोग डर के साए में जीने की मजबूर हैं। बता दें अमीबिक एन्सेफ्लाइटिस Encephalitis के दो और नए मामलों की पुष्टि होने के बाद लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Exit mobile version