ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा,आज फिर किसान करेंगे दिल्ली कूच,घेरेंगे संसद

liveindia-news-laking-news-updates-delhi-punjab-haryana-2 december 2024-Pornography Case Money Laundering ED Kisan Delhi Parliament

breaking-plat

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छग दौरा

13 और 14 दिसंबर को छग दौरे पर शाह
13 दिसंबर को रायपुर पहुंचेंगे अमित शाह
रायपुर से बस्तर के लिए होंगे रवाना
बस्तर ओलंपिक कार्यक्रम में होंगे शामिल
नक्सल समस्या की समीक्षा भी करेंगे शाह

ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर भ्रम फैलाया तो होगी एफआईआर

चुनाव के दौरान ईवीएम से कथित छेड़छाड़ की कई खबरें अब तक सामने आती रही हैं। इसे लेकर अब झूठ फैलाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने यह चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने का यह बयान हाल ही में संपन्न हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बीच ईवीएम में छेड़छाड़ के बारे में एमवीए के नेताओं की ओर से लगाए जा रहे आरोपों के बीच आया है। चोकलिंगम ने इस पर जोर दिया कि इन मामलों को सनसनीखेज न बनाया जाए, ऐसे करने वाले किसी भी प्रयास से सख्ती से निपटा जाएगा। अधिकारी इस मुद्दे की जांच अब तेजी से कर रहे हैं। बता दें चुनाव आयोग ने कथित तौर पर विदेश में रह रहे सैयद शुजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले को आगे बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भी भेजा गया है।

आज फिर किसान करेंगे दिल्ली कूच,घेरेंगे संसद

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किसान एक बार फिर राजधानी दिल्ली कूच करने की तैयारी में हैं। आज सोमवार 2 दिसंबर को करीब 10 किसान संगठनों की ओर से दिल्ली कूच का आव्हान किया गया है। किसानों ने संसद के घेराव का ऐलान किया है। हालांकि नोएडा पुलिस की ओर से किसानों को रोकने की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। दिल्ली आने वाले कुछ रास्तों को बंद कर दिया गया है। रूट डायवर्ट किया गया है। बता दें भारतीय किसान परिषद BKP की ओर से संयुक्त किसान मोर्चा SKM और किसान मजदूर मोर्चा KMM जैसे कई दूसरे किसान संगठनों के साथ यह घोषणा की है।जिसमें नए कृषि कानूनों के तहत मुआवजे और लाभ की मांग की जा रही है। इसे लेकर सोमवार 2 दिसंबर को दिल्ली की ओर मार्च करेंगे।

कुंभ के समापन तक मेला क्षेत्र को किया जिला घोषित

यूपी की योगी सरकार की ओर से प्रयागराज के महाकुम्भ मेला क्षेत्र का नया जिला घोषित कर दिया गया है। महाकुंभ के समापन तक राज्य में 75 नहीं, अब 76 जिले होंगे। इसे संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिसमें शासन के निर्देश पर जिला अधिकारी प्रयागराज रविंद्र कुमार मांदड़ की ओर से रविवार देर शाम अधिसूचना जारी कर दी। बता दें महाकुंभ को लेकर मेलाक्षेत्र को हर बार जिला बनाने की अधिसूचना जारी किए जाने की पहले से परंपरा चली आ रही है। दरअसल महाकुंभ मेला जिले में पूरा परेड के साथ चार तहसील सोरांव, सदर, फूलपुर और करछना के करीब 67 गांवों को शामिल किया गया है। जिसकी जिम्मेदारी महाकुंभ मेला जिले के अतिरिक्त कलेक्टर मेलाधिकारी विजय किरन आनंद को सौंपी गई है।

पोर्नोग्राफी केस , राज कुंद्रा आज ईडी के सामने होंगे पेश

सिनेअभिेनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और कारोबारी राज कुंद्रा को ईडी ने समन भेजा था। राज कुंद्रा को आज सोमवार 2 दिसंबर सुबह ईडी के सामने पेश होना है। राज कुंद्रा के अतिरिक्त दो दिन पहले पोर्नोग्राफी केस से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दूसरे आरोपियों को ईडी के सामने पेश होने के निर्देश दिए हैं। ईडी की ओर से इन्हें भी समन भेजा गया था। बता दें ईडी की ओर से शुक्रवार को राज कुंद्रा और दूसरे आरोपियों से जुड़े करीब 15 ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी। इसमें ईडी ने कई बैंक खाते फ्रीज किए थे। इसके साथ ही इलेक्ट्रोनिक और डिजिटल डिवाइस को भी सीज किया गया था। अब राज कुंद्रा को आज सोमवार 2 दिसंबर को ईडी के सामने पेश होना है।

महाराष्ट्र में सीएम को लेकर महाभारत जारी

महाराष्‍ट्र का सीएम कौन होगा? लोगों में अब यह जानने की जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है। कार्यकारी सीएम एकनाथ शिंदे से कुर्सी का मोह नहीं छूट रहा है। महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। उसे 130 सीट पर जीत मिली है। हालांकि एकनाथ शिंदे भले ही सीधे अपने मुंह सीएम बनने की बात न कर रहते हों, लेकिन उनका व्‍यवहार और उनकी पार्टी नेताओं की ओर से की जा रही बयानबाजी से यह साफ है कि शिंदे सीएम पद पर बने रहने की मंशा रखते हैं। हालांकि बीजेपी की ओर से अब देवेंद्र फडणवीस का नाम लगभग तय माना जा रहा है। वे फिर से महाराष्‍ट्र के सीएम बनेंगे यह तय है।

खंडवा के दौरे पर CM डॉ.मोहन यादव

MP को मिला टाइगर रिजर्व का तोहफा

मप्र में भी होगा फेंगल तूफान का असर

Exit mobile version