Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: आसमान में हवा हुई ज​हरिली…घुट रहा दिल्ली का दम,पराली जलाने में एमपी आगे,श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा मैच

DigitalDesk by DigitalDesk
November 19, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आसमान में हवा हुई ज​हरिली…घुट रहा दिल्ली का दम

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण अब लोगों की परेशानी बन चुका है। दिल्ली में एयर क्वॉलिटी इंडेक्स AQI बेहद ही खतरनाक हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी तो नोएडा के साथ गाजियाबाद और गुरुग्राम में हो रही है। यहां आज मंगलवार 19 नवंबर को भी कई AQI स्टेशन पर प्रदूषण AQI 500 के पार हो गया जो गंभीर से अधिक है। जबकि इससे एक दिन पहले सोमवार को भी इन सभी शहरों का AQI स्तर 500 से ऊपर ही था। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से वायु प्रदूषण को लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एडवाइजर जारी की है। इसके साथ ही बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली यूनिवर्सिटी ने 23 नवंबर तक तो जवाहरलाल नेहरू यूनिवार्सिटी ने 22 नवंबर तक ऑफलाइन के बजाए ऑनलाइन क्लास शुरू करने का फैसला लिया है। इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर में शामिल स्कूल भी बंद कर दिए हैं। इन स्कूलों को भी ऑनलाइन क्लास लेने के आदेश दे दिए गए हैं।

दिल्ली सरकार को सुप्रीम फटकार, क्या 12वीं के छात्रों में फेफड़े नहीं होते

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नोएडा और गाजियाबाद के साथ ही पूरे एनसीआर रीजन में 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखे जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने फरमान सुनाया है। वहीं फटकार भी लगाई है कि इन सभी जिलों में अब ऑनलाइन क्लासेज चलाई जाएं। प्रदूषण के मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि 10वीं और 12वीं की भी क्लास ऑनलाइन कराए जाएं। आदेश भी कोर्ट की ओर से दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सभी NCR के अंतर्गत आने वाले राज्यों को निर्देश देते हुए कहा वो ग्रैप चार के तहत लगी पाबंदियों पर तत्काल अमल करें। सुप्रीम कोर्ट की ओर से सभी राज्यों से इसे लेकर निगरानी कमेटी गठित करने को भी कहा है। बता दें सीएक्यूएम के ग्रैप चार नियम लागू करने के बाद दिल्ली में अब 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी स्कूलों को बंद कर ऑनलाइन मोड में चलाने का नियम भी लागू किया गया था।

आज गांधीनगर के दौरे पर शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मंगलवार 19 नवंबर को गुजरात के गांधीनगर में ऑल इंडिया पुलिस साइंस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे। बता दें सामुदायिक पुलिस व्यवस्था से लेकर आपराधिक न्याय प्रणाली में एआई और पुलिस व्यवस्था में ब्लॉकचेन प्रौद्योगिकी के भविष्य के साथ ही जेलों में कट्टरपंथ तक के मुद्दों पर दो दिनों में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 50वें अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान सम्मेलन में मंथन होगा। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। वे पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) की ओर से आयोजित और राष्ट्रीय रक्षा विवि की मेजबानी में हो रहे सम्मेलन के स्वर्ण जयंती संस्करण का उद्घाटन करेंगे।

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा मैच

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वन डे मैच खेला जाएगा। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला है। अब तक श्रीलंका को इस श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल हो गई है। बता दें श्रीलंका ने डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर पहला वनडे दाम्बुला में 45 रन से जीत लिया था। अपनी धरती पर श्रीलंका की वनडे सीरीज में यह पांचवीं जीत है। इससे पहले उसने अफगानिस्तान के साथ भारत और वेस्टइंडीज को अपनी धरती पर हराया था।

G20 समिट में मोदी-बाइडेन के बीच मुलाकात — कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति से मिलकर खुशी होती है। सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, संयुक्त राष्ट्र महासचिव से भी मिले पीएम मोदी —G20 में भारत का जलवा

कोटि दीपोत्सवम में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह— दीपोत्सव आयोजन का समझाया महत्व। कहा- दीपक का प्रकाश पूरे विश्व में फैलेगा —दीपोत्सवम में पहुंचे रक्षा मंत्री

राहुल गांधी ने गोल्डन टेंपल में टेका माथा। श्रद्धालुओं को पिलाया पानी। पिछले साल बर्तन धोने और जूते संभालने की सेवा कर चुके— गोल्डन टेंपल में रागा ने टेका माथा

हरियाणा विधानसभा में खट्‌टर सरकार वाले 2 बिल वापस। जॉब सिक्योरिटी बिल पर भड़कीं भुक्कल। CM को न हंसने की दी नसीहत —खट्‌टर सरकार के 2 बिल वापस

मणिपुर के 7 जिलों में अगले 2 दिन इंटरनेट बैन। स्कूल-कॉलेज भी बंद। केंद्र ने लिया सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 50 कंपनियां भेजने का फैसला—मणिपुर में 2 दिन इंटरनेट बैन।

दिल्ली गुजरात के दौरे पर एमपी के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

  • दिल्ली-गुजरात दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन
  • ताज होटल भोपाल में कार्यक्रम
  • 17वें एयूएपी सामान्य सम्मेलन का उद्घाटन
  • दोपहर 12:15 पर भोपाल से दिल्ली होंगे रवाना
  • दोपहर 2 भारत मंडपम कंपलेक्स में कार्यक्रम
  • भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में होंगे शामिल
  • शाम 4 बजे दिल्ली से अहमदाबाद के लिए होंगे रवाना
  • 6 बजे अहमदाबाद में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • अहमदाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम डॉ. मोहन

24 से सीएम डॉ.मोहन यादव जाएंगे विदेश लाएंगे निवेश

  • 24 से 30 नवंबर तक विदेश दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन
  • यूके और जर्मनी में निवेशकों से करेंगे मुलाकात
  • लंदन के ‘फ्रेंड्स ऑफ मप्र’ रात्रि भोज में होंगे शामिल
  • लंदन में 120 प्रतिभागियों से इंटरैक्टिव सेशन में करेंगे बात
  • 28 और 29 नवंबर को जर्मनी जायेंगे सीएम डॉ मोहन

पराली जलाने में एमपी आगे

  • पराली जलाने में MP ने पंजाब-हरियाणा से आगे
  • पिछले दो महीने में राज्य में पराली जलाने के मामले
  • प्रदेश में 8,917 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज
  • प्रदूषण नियंत्रण के लिए कृषि और प्रशासन विभाग सक्रिय
  • श्योपुर में सबसे अधिक 489 पराली जलाने की घटनाएं

बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या दौरा

  • कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
  • सुग्रीव किला में नवनिर्मित राजगोपुरम का करेंगे अनावरण
  • नव निर्माण के बाद सीएम योगी करेंगे अनावरण
  • राम लला, हनुमानगढ़ी का दर्शन भी करेंगे सीएम योगी
  • कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक भी करेंगे सीएम योगी

यूपी उप चुनाव,पोलिंग पार्टियां रवाना

  • यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव
  • उप चुनाव के लिए पोलिंग पार्टी होंगी रवाना
  • सीसामऊ, कुंदरकी, मंझवा, मीरापुर, में उप चुनाव
  • फूलपुर, खैर, कटेहरी, अलीगढ़, करहल में चुनाव
  • सभी सीटों पर 149 प्रत्याशी आजमा रहे हैं भाग्य
  • सीसामऊ, कुंदरकी, मंझवा, मीरापुर, में उप चुनाव
  • फूलपुर, खैर, कटेहरी, अलीगढ़, करहल में उप चुनाव
  • सभी सीटों पर 149 प्रत्याशी आजमा रहे हैं भाग्य
  • सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा में
  • सीसामाऊ के 48 मतदान केंद्रो पर 275 पोलिंग पार्टिया
  • सीसामऊ विधानसभा में 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान
  • सीसामाऊ विधानसभा में 2,71,042 मतदाता
  • 90 साल के उपर के 546 बुजुर्ग करेंगे मतदान
  • उपचुनाव कराने के लिए 1200 कर्मचारियों की ड्यूटी
  • महिलाओं की फर्जी वोटिंग रोकने पुलिस तैनात
  • फर्जी वोटिंग रोकने 500 महिला पुलिसकर्मी तैनात
Post Views: 296
Tags: #AI in Criminal Justice System#air quality index AQI#All India Police Science Conference#AQI very dangerous#Blockchain Technology in Policing#Community Policing#Delhi-NCR air pollution#Do 12th class students have lungs? #Union Home Minister Amit Shah#Gujarat GandhinagarDelhi GovernmentSupreme reprimand
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version