पीएम मोदी की विदेश यात्रा,आज नाइजीरिया में होंगे कई कार्यक्रमों में शामिल
नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टीनूबू के न्योते पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार 17 नवंबर को नाइजीरिया की यात्रा पर हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 17 साल में भारतीय प्रधानमंत्री की नाइजीरिया की पहली यात्रा है।। बयान में बताया गया कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत और नाइजीरिया के बीच आपस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा तो करेंगे ही साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के मौके पर भी चर्चा करेंगे।
मणिपुर में फिर हिंसा,मंत्री और विधायकों का घर घेरा, प्रशासन ने लगाया कर्फ्यू
मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। यहां तीन लोगों के शव मिलने पर भीड़ ने उग्र रुप धर लिया। लोग प्रदर्शन पर उतर आए। बेकाबू हुए प्रदर्शनकारियों ने इंफाल में दो मंत्रियों के साथ तीन विधायकों के निवास पर धावा बोला और हंगामा कर दिया। आक्रोशितों लोगों ने जिरीबाम जिले में हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में न्याय की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ इंफाल पश्चिम प्रशासन ने उग्र भीड़ को काबू करने के लिए जिले में अनिश्चित काल के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। राजधानी इंफाल पश्चिम जिला मजिस्ट्रेट टी किरणकुमार की ओर से आदेश जारी किया गया है।
लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का महाराष्ट्र दौरा
चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी
महाराष्ट्र में तीन चुनावी जनसभाओं को करेंगे संबोधित
दोपहर 12.45 बजे कोल्हापुर पहुंचेंगे सीएम योगी
2.15 बजे कराड में जनसभा को करेंगे संबोधित
दोपहर 3.55 बजे महाराष्ट्र के भोसरी में करेंगे जनसभा
महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे CM डॉ मोहन यादव
सीएम यादव सिंदखेड़ा विधानसभा में करेंगे जनसभा
करीब 3.15 बजे छत्रपति संभाजी नगर जिला जाएंगे CM
मध्य विधानसभा में प्रबुद्धजनों की बैठक को करेंगे संबोधित
यशवंतराव चाह्वाण ऑडिटोरियम में करेंगे जनसभा
पैठान गेट,रोक्सी सिनेमा के समाने करेंगे आयोजित सभा
बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की करेंगे अपील
महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन जमकर बरसते नजर आएंगे CM डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री निवास पर आज मनेगा प्रकाश पर्व
एमपी में आज रविवार 17 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास में प्रकाश पर्व मनाया जाएगा। सीएम ने गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व जयंती के उपलक्ष में समारोह का आयोजन किया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के सभी सिक्ख समुदाय के लोगों को अपने निवास पर आमंत्रित किया है। आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास परिसर में शाम प्रकाश पर्व का आयोजन होगा जिसकी शुरुआत गुरबाणी के साथ होगी। इसके बाद सीएम निवास में पूजा पाठ के साथ लंगर के रूप में प्रसादी का आयोजन रखा गया है।
इंदौर में रोजगार मेला
इंदौर जिला रोजगार कार्यालय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आइटीआई और जिला उद्योग केंद्र की ओर से बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी। नौकरी दिलाने को लेकर रोजगार मेला 20 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। ITI नंदानगर परिसर में रोजगार मेला सुबह 10 से शाम 4 बजे तक रहेगा।