Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: दादर में पीएम मोदी की रैली आज, छत्तीसगढ़ में आज से एमएसपी पर धान खरीदी प्रारंभ 

DigitalDesk by DigitalDesk
November 14, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking news today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दादर में पीएम मोदी की रैली आज 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज गुगुरुवार14 नवंबर को मंबई दादर स्थित शिवाजी पार्क में चुनावी रैली होने वाली है। रैली को देखते हुए मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं। गुरुवार 14 नवंबर को दादर स्थित शिवाजी पार्क में बीजेपी की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी के साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस सहित बड़ी संख्या में बीजेपी शिवसेना समर्थकों जुट सकते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बुधनी में 77.32% तो विजयपुर में 77.85% मतदान 

2023 की अपेक्षा कम हुआ मतदान

मध्य प्रदेश में विधानसभा की दोनों ही सीट विजयपुर और बुधनी में बुधवार को हंगामे के बीच मतदान संपन्न हो गया । दोनों सीट पर BJP और कांग्रेस पार्टी में सीधी टक्कर थी। चुनाव आयोग की ओर से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार बुधनी में 77.32% तो विजयपुर में 77.85% वोटिंग हुई है। बता दें 2023 के चुनाव में बुधनी में 84.86 तो विजयपुर में 81.33 फीसदी मतदान हुआ था। 2023 की तुलना में उपचुनाव में दोनों सीट बुधनी में 7.54% और विजयपुर में 3.48 प्रतिशत मतदान कम दर्ज किया गया है। दोनों ही सीटों के चुनाव नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

छत्तीसगढ़ में आज से एमएसपी पर धान खरीदी प्रारंभ

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी आज गुरुवार 14 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही है। इसके पहले राज्य में इस पर सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस बार धान खरीदी के कई नियमों को बदलने का आरोप लगाया है।

टीम इंडिया ने तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 11 रन से हराया

टीम इंडिया ने चार टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका को 11 रन से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया को सीरीज में 2-1 की दमदार बढ़त मिल गई  है। साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की ओर से तिलक वर्मा ने शतक बनाया जिस की मदद से 219 रन का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में साउथ अफ्रीका 208 रन ही बना पाई।

मनाई जा रही बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती 

छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती मनाई जा रही है। भगवान बिरसा मुंडा की 15 नवंबर को 150वीं जयंती के अवसर पर राज्य के जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया।इस कार्यक्रम के आयोजन के बाद छापर गांव से माटी के वीर पदयात्रा भी निकाली गई। पदयात्रा आठ किमीर की दूरी तय कर रंजीता स्टेडियम पर समाप्त हुई। इसमें माई भारत के करीब 10 हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

मध्यप्रदेश बीजेपी का संगठन पर्व

मध्य प्रदेश में आज 14 नवंबर से संगठन पर्व की शुरुआत होगी। जिसमें अगले 7 दिन बूथ गठन पर्व चलेगा। एमपी में 64 हजार बूथ पर 20 नवंबर तक बूथ गठन की प्रकिया चलेगी। प्रत्येक बूथ पर भाजपा ने 200 से ज्यादा सदस्य बनाए हैं। संगठन पर्व को लेकर 12:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा हुजूर विधानसभा पहुंचेंगे। हुजूर के वार्ड 80 के बूथ क्रमांक 223 पहुंचकर बूथ संगठन पर्व का शुभारंभ करेंगे।

Post Views: 436
Tags: #Chhattisgarh paddy purchase#Maharashtra Assembly Election#news-updates #Prime Minister Narendra Modi#PM Assembly Election Rallylive india-newsPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version