पीएम नरेंद्र मोदी ब्रिक्स समिट के लिए मोदी रूस रवाना, पुतिन से मिलेंगे मोदी चीनी राष्ट्रपति से भी मुलाकात की संभावना
ब्रिक्स समिट BRICS Summit का आयोजन रूस के कजान शहर में होने वाला है। जिसमें शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार 22 अक्टूबर की सुबह रूस के लिए रवाना हुए। प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह 7 बजे विशेष विमान से रूस के लिए रवाना हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का का यह रूस दौरा 2 दिन का होगा। इस दौरान आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे। इसके अलावा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी पीएम मोदी की मुलाकात हो सकती है।
झारखंड में हेमंत सोरेन ने दिया बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री लुईस ने छोड़ी पार्टी
झारखंड में विधानसभा चुनाव में BJP को बड़ा झटका लगा है। पिछली विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को हराने वाली पूर्व मंत्री लुईस मरांडी ने पार्टी का दामन छोड़कर JMM से नाता जोड़ लिया है। इतना ही नहीं लुईस मरांडी के साथ BJP के पूर्व विधायक कुणाल सारंगी और लक्ष्मण टुडू ने भी झामुमो की सदस्यता ले ली है।
बता दें बीजेपी इस बार भी लुईस मरांडी को बरेहट सीट से चुनाव मैदान में उतारकर 2014 जैसा खेल करना चाह रही थी। लेकिन इससे पहले ही झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बीजेपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सोमवार देर रात बीजेपी छोड़ने के बाद लुईस ने कहा है कि उन्हें चुनाव लड़ना है और हेमंत सोरेन जहां से भी कहेंगे वहां से वे चुनाव लड़ लूंगी। कहा जा रहा है कि लुईस झारखंड की दुमका विधानसभा सीट या जामा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है ।
सीएम डॉ.मोहन के नेतृत्व में रीवा में कल बायर-सेलर मीट का आयोजन
एमपी के सीएम डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर विशेष प्रयास किया जा रहे हैं औद्योगिक क्षेत्र के विकास को नई दिशा डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मिली है। पिछले दिनों चार संभागों में आरआईसी का सफल आयोजन किया गया। अब बाद बुधवार 23 अक्टूबर 2024 को रीवा में 5वीं आरआईसी आयोजित का आयोजन किया जाने वाला है। इस दौरान “वाइब्रेंट विंध्य” बायर-सेलर मीट का आयोजन होगा। इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री डॉ. यादव का विजन राज्य में संतुलित के साथ समान आर्थिक विकास को और अधिक मजबूती प्रदान करना है। बता दे की आरआईसी के माध्यम से प्रदेश औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। विंध्याचल के रीवा में होने वाली आरआईसी इसमें महत्वपूर्ण योगदान देगी। रीवा में होने वाली इस बायर-सेलर मीट विंध्य क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी । बायर सेलर मीट में 2500 से अधिक उद्यमी शामिल होंगे।
छिंदवाड़ा के बीजेपी सांसद को जान से मारने की धमकी
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा संसदीय सीट एक बार फिर चर्चा में है। यहां बीजेपी के सांसद विवेक बंटी साहू को जान से मारने की धमकी मिली है। संसद को जान से मारने की धमकी फोन पर मिली है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जान से मारने की धमकी वाला फोन नंबर पाकिस्तान बताया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंगलवार 22 अक्टूबर को जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होंगे।
रायपुर में एग्री कार्निवल की शुरूआत
बता दे की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आज मंगलवार 22 अक्टूबर से 3 दिवसीय एग्री कार्निवल की शुरूआत होने जा रही है। राजधानी रायपुर में होने वाले हस्तमुद्रा पर सेमिनार में स्तन कैंसर जागरुकता शिविर के दौरान महिलाओं के खिलाफ अपराधों से संबंधित कानूनों को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।
महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस 25 अक्टूबर को प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करेगी।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की ओर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर करीब 63 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं सूत्रों की माने 25 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लेकर 25 अक्टूबर को कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की अगली बैठक भी होने वाली है , जिसमें कांग्रेस पार्टी के शेष बचे हुए प्रत्याशियों के नाम पर अंतिम फैसला फैसला हो सकता है।





