Tuesday, June 30, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट;कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल का दावा हिजबुल्ला के नए चीफ का खात्मा किया

DigitalDesk by DigitalDesk
October 4, 2024
in मुख्य समाचार
0
ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट: बारिश ने रोकी पीएम की राह पुणे दौरा रद्द, दिल्ली विधानसभा का सत्र
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में शामिल होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 4 अक्टूबर को
एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। वे शाम लगभग 6:30 बजे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में भाग लेंगे। नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन में आर्थिक विशेषज्ञ और नेता एकत्र होकर देश की आर्थिक स्थिति और विकास के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। यह सम्मेलन
4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन इस संबंध में पीएमओ ने एक बयान में बताया है कि कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन का तीसरा संस्करण है, जो 4 से 6 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।
2024 का सम्मेलन हरित परिवर्तन के वित्तपोषण के साथ भू-आर्थिक विखंडन और विकास के निहितार्थ, लचीलापन बनाए रखने के लिए नीतिगत कार्यवाही के सिद्धांतों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित होगा। सम्मेलन में भारत ही नहीं अंतरराष्ट्रीय विद्वान और नीति निर्माता, भारतीय अर्थव्यवस्था और वैश्विक दक्षिण की अर्थव्यवस्था सामने आने वाले कुछ अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

Related posts

LPG Price Today: जून के आखिरी दिन भी नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

LPG Price Today: जून के आखिरी दिन भी नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

June 30, 2026
Petrol-Diesel Price Today: 30 जून को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ताज़ा रेट

Petrol-Diesel Price Today: 30 जून को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आपके शहर में क्या है ताज़ा रेट

June 30, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी कल सुबह 7 से मतदान

हरियाणा में प्रचार का शोर थम चुका है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि शनिवार 5 अक्टूबर को होने वाले 15वीं हरियाणा विधानसभा के आम 2024 के चुनाव में दो करोड़ तीन लाख 54 हजार 350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1031 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर रहे हैं मतदान के लिए 20,632 पोलिंग बूथ चुनाव आयोग ने बनाए हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर सायं 6 बजे तक जारी रहेगी।

इजराइल का दावा हिजबुल्ला के नए चीफ का खात्मा किया

ईरान से युद्ध के बीच इस्राइल ने हिजबुल्ला को एक और बड़ा झटका दिया है। इस्राइली हमले में हिजबुल्ला नए चीफ हाशेम सैफेद्दीन को निशाना बनाए जाने की खबर सामने आई है। इस्राइली मीडिया और से यह दावा किया है। इस्राइली मीडिया अपने दावा किया है कि , इस्राइली सेना ने बेरूत के दक्षिणी इलाके में एक बंकर के निशाना बनाया। हाशेम सैफेद्दीन यहां पर बंकर मैं हिजबुल्ला के अन्य शीर्ष नेताओं के साथ युद्ध की रणनीति को लेकर बैठक कर रहा था। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि इस इसराइली हमले में हाशेम की मौत हो गई है या फिर वह सुरक्षित बच गया। हिजबुल्ला की तरफ से भी अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

रेल कर्मचारियों को केंद्रीय कैबिनेट की बड़ी सौगात

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,72,240 रेल कर्मचारियों को 2028.57 करोड़ रु के लिए 78 दिनों 3के पीएलबी Productwivity Linked Bonus के भुगतान को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय कैबिनेट की ओर से मंजूर की गई यह राशि ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, टेक्नीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन,ट्रेन मैनेजर (गार्ड), मिनिस्ट्रियल स्टाफ के साथ ग्रुप ‘सी स्टाफ जैसी विभिन्न श्रेणियों के रेल कर्मचारियों को भुगतान की जाएगी। बता दे की पीएलबी का भुगतान रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करने के प्रोत्साहन के रूप में काम करता है।

महिला टी20 विश्व कप: भारत का न्यूजीलैंड से मुकाबला

महिला टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड
से होने वाला है। आंकड़ों पर गौर करें तो न्यूजीलैंड की टीम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा रहा है, हालांकि भारतीय टीम टूर्नामेंट में पूरी तैयारी के साथ आई है। किसी भी टीम को मात देने का दम रखती है।

मिर्जापुर में भीषण हादसा ट्रैक्टर और ट्रक की भिड़ंत में 10 लोगों की मौत

मिर्जापुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें 10 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई यह हादसा उसे समय हुआ जब छत की ढलाई कर वापस आ रहे ट्रैक्टर सवार मजदूरों को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस एक्सीडेंट में 10 लोगों की मौत हो गई। वही गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। मौके पर एसपी सहित प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और रेस्क्यू प्रारंभ किया।
बता दे यह हादसा कछवां थाना क्षेत्र के प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर स्थित कटका गांव के पास गुरुवार देर रात हुआ है।

Post Views: 293
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश
TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version