NSA चीफ अजीत डोभाल का मॉस्को दौरा…रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे डोभाल
पीएम नरेन्द्र मोदी के संकटमोचक और इंडियन जेम्स बॉन्ड कहे जाने वाले एनएसए अजीत डोभाल रुस यूक्रेन के बीच जंग को समाप्त करने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज रूस जाएंगे। जहां वे इस शांति वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका अदा करेंगे। हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युद्ध रोकने के संकेत दिए हैं, लेकिन रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध रोकने के लिए दो शर्तें रखीं हैं, जबकि यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कहना है कि पुतिन का या प्रस्ताव मात्र दिखावा है। वह शांति नहीं चाहते। ऐसे में अजीत डोभाल भारत की तरफ से शांति दूत बनने जा रहे हैं। युद्ध रोकने की कोशिश के तहत उनके सामने रूस के राष्ट्रपति पुतिन की दोस्त शर्तों के साथ-साथ और कई चुनौतियां होंगी।
अब राजस्थान के अजमेर में मालगाड़ी को डिरेल करने की कोशिश, ट्रैक पर रखा पत्थर
राजस्थान में भी उत्तर प्रदेश के कानपुर की तरह रेलवे ट्रैक पत्थर रखकर मालगाड़ी को पलटाने की साजिश का मामला सामने आया है। यहां अजमेर के सरधना स्थित रेलवे ट्रैक पर बदमाशों ने सीमेंट के दो बड़े ब्लॉक रखकर मालगाड़ी को डीरेल करने की नाकाम कोशिश की। इस मामले में पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। बता दें इससे पहले यूपी के कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की नाकाम साजिश रची थी। जहां रेलवे ट्रैक पर एलपीजी सिलेंडर रखा था इसके साथ ही रेलवे लाइन के पास पेट्रोल की बोतल और बारूद भी पुलिस ने बरामद किया था।
हरियाणा में पीएम की पांच रैली
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को एक ही चरण में मतदान होगा। इसे देखते हुए सियासी दलों की सक्रियता बढ़ गई है। राज्य में चुनाव के प्रचार ने रंग पकड़ना शुरु कर दिया है। इस बीच बीजेपी की ओर से स्टार प्रचारक PM नरेंद्र मोदी हरियाणाम में करीब पांच चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम साव अमेरिका रवाना
एक हफ्ते की अमेरिका यात्रा पर रहेंगे डिप्टी सीएम
एशियन डेवलपमेंट बैंक एडीबी की कार्यशाला में होंगे शामिल
अमेरिका के तीन शहरों की करेंगे यात्रा डिप्टी सीएम साव
पहली बार अमेरिका दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव
रामचरित मानस हाथ में लेकर निकले अरुण साव
अरुण साव के साथ सेक्रेटरी कमलप्रीत सिंह रहेंगे मौजूद
UP शिक्षक भर्ती मामले को लेकर बसपा प्रमुख मायावती का बयान सामने आया है। मायावती ने कहा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
अमेरिका में राष्ट्रपति चुुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। आज मंगलवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोलान्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच पहला मुकाबला होगा।