Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: केजरीवाल के निज सचिव के साथ राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के निवास पर ED की छापेमारी,लोकसभा में अंतरिम बजट पर आज होगी चर्चा,उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा यूसीसी बिल

DigitalDesk by DigitalDesk
February 6, 2024
in मुख्य समाचार
0
breaking-plat-1-750x375
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

AAP का दावा- पार्टी के नेताओं के घर पहुंची ED की टीम, केजरीवाल के निज सचिव के साथ राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के निवास पर भी छापेमारी

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी का पीछा ईडी नहीं छोड़ती नजर आरही है। AAP ने दावा किया है कि पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के घरों पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी की है। AAP के नेताओं की ओर से यह दावा ऐसे समय पर किया है जब आज मंगलवार सुबह पार्टी ने ईडी पर विस्फोटक खुलासे का दावा किया था। AAP नेताओं का कहना है कि खुलासे की वजह से ही छापेमारी की गई है।जानकारी के अनुसार सीएम अरविंद केजरीवाल के निज सचिव वैभव के साथ राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता के निवास पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। चर्चा है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी की टीम यहां छापेमारी कर रही है। हालांकि मनी लॉन्ड्रिंग का ये कौन सा केस है, इस संबंध में अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

लोकसभा में अंतरिम बजट पर आज होगी चर्चा ,वित्त विधेयक 2024 को आगे बढ़ाएंगी वित्त मंत्री

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मंगलवार को लोकसभा में विचार के बाद पारित करने के लिए वित्त विधेयक 2024 पेश करने वाली हैं। इसके साथ ही निचला सदन भी अंतरिम केंद्रीय बजट पर सामान्य चर्चा करेगा। बता दें केंद्र सरकार ने 78 673 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च के लिए संसद की मंजूरी मांगी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक दिन पहले लोकसभा में वित्त वर्ष 2023 24 के लिए अनुदान के लिए पूरक मांगों का दूसरा बैच पेश किया था।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

वहीं बजट सत्र के दौरान आज कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भारत चीन सीमा स्थिति पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज मंगलवार को लोकसभा में जम्मू कश्मीर स्थानीय निकाय कानून संशोधन विधेयकए 2024 पेश करेंगे।

उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन, सदन में पेश होगा यूसीसी बिल

  • विधानसभा की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया फैसला

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता सभी वर्गों की भलाई के लिए है। चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरा देश यूसीसी का इंतजार कर रहा है। मंगलवार को इंतजार खत्म होने वाला है जब सरकार यूसीसी बिल विधानसभा में पेश करेगी।

विपक्ष ने मांगा चर्चा के लिए समय

वहीं विपक्ष का कहना है यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। विधानसभा के सभी सदस्यों को विधेयक के बारे में पढ़ने के लिए कम से कम एक दिन दिया जाना चाहिए था।
कांग्रेस नेता भुवन कापड़ी ने यूसीसी विधेयक पर कहा जिसे आज बाद में उत्तराखंड विधानसभा में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा है कि विधेयक को सुबह आज मंगलवार को पेश किया जाएगा और दोपहर में चर्चा होगी। इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा करने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।

कल होगा चंपई कैबिनेट विस्तार

झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार 7 फरवरी को हो सकता है। इसे लेकर विधानसभा में सत्ताधारी विधायकों के साथ चर्चा भी की गई। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी विश्वासमत हासिल करने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि दो से तीन दिन में मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार सरकार में 12वां मंत्री होना होगा। जबकि पिछली हेमंत सोरेन सरकार में 12वें मंत्री के पद को रिक्त रखा गया था।

Post Views: 248
Tags: #Finance Bill 2024#Kejriwal personal secretary#Lok Sabha Interim Budget#Rajya Sabha MP ND Gupta#UCC Bill#Uttarakhand Assembly SessionED team
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version