ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: झारखंड में सोरेन के सामने विश्वासमत हासिल करने का संकट, यूपी की योगी सरकार का बजट आज, उत्तराखंड में यूसीसी, कल विधानसभा में बिल पेश करेगी धामी सरकार

breaking-news

झारखंड में सोरेन के सामने दोहरा संकट, विश्वासमत हासिल करने के साथ विधायकों को टूटने से भी बचाना होगा

झारखंड में मचे सियासी घमासान के बीच आज सोमवार 5 फरवरी को विधानसभा के विशेष सत्र बुलाया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री चंपई सोरेन विश्वास मत हासिल करेंगे। इससे पहले हैदराबाद शिफ्ट किये गये जेएमएम और कांग्रेस के सभी विधायक रविवार देर शाम वापस रांची लौट आए हैं। राज्य सरकार के क्राइसिस मैनेजरों की जेएमएम और कांग्रेस विधायकों की हर गतिविधियों पर कड़ी नजर है। हैदराबाद में भी इन विधायकों पर फाइव स्टार होटल की लिफ्ट से लेकर लॉन तक में कड़ी नजर रखी गई थी। रविवार रात ये सभी विधायक हैदराबाद से सभी विशेष विमान से रांची लौटे तो यहां पर भी उन्हें एसी बस में बैठाकर सीधे निर्मल चौक स्थित सर्किट हाउस में ले जाया गया। चंपई सोरेन के मंत्री आलमगीर आलम स्वयं इन विधायकों को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे थे। इसके बाद आलमगीर आलम ने ही विधायकों को बस में बैठाकर सर्किट हाउस के लिए रवाना। इसके बाद ही वे एयरपोर्ट से बाहर निकले।

यूपी की योगी सरकार का बजट आज, गरीब, किसान, महिला और युवा पर फोकस

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट आज सोमवार 5 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाने वाला है। योगी सरकार 2024 25 का बजट पेश करेने जा रही है जिसका आकार करीब 7 . 60 लाख करोड़ रुपये से अधिक के होने का अनुमान जताया जा रहा है। बजट का फोकस किसान के साथ युवा , महिलाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर तो है ही इसके साथ ही साथ अयोध्या, काशी, मथुरा और प्रयागराज जैसी पवित्र धार्मिक नगरी के विकास पर भी हो सकता है। केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में पेश किए गए अंतरिम बजट में जिस तरह से केन्द्रीय वित्त मंत्री ने लखपति दीदी योजना के साथ सोलर परियोजनाओं पर फोकस किया गया था। इसी प्रकार यूपी के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी इन योजनाओं पर फोकस करते हुए बजट पेश करेंगे।

आज देंगी केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी क्राइम ब्रांच के नोटिस का जवाब

बीजेपी पर दिल्ली के आम आदमी पार्टी विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप पर सियासत के साथ कानूनी दांवपेच भी चले जा रही हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस और उनकी सरकार में मंत्री आतिशी को समन जारी दिया है। नोटिस का जवाब देने की आज सोमवार 5 फरवरी को अंतिम तारीख है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी पर आप विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप लगाने वाले केजरीवाल और आतिशी दोनों दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को नोटिस का जवाब दे सकते हैं। वहीं मंत्री आतिशी भी समन का आज जवाब दे सकती हैं।

देवभूमि उत्तराखंड में यूसीसी, कल विधानसभा में बिल पेश करेगी धामी सरकार

उत्तराखंड की धामी सरकार राज्य में यूसीसी लागू करने जा रही है। इसके ड्र्ाफ्ट को कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। अब सरकार यूसीसी बिल को विधानसभा में पेश कर कानूनी अमलीजामा पहनायेगी। यह बिल 6 फरवरी को विधानसभा में पेश किया जाएगा।

 

Exit mobile version