ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:हरियाणा के रेवाड़ी दौरे पर पीएम मोदी देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात.किसान संगठनों का भारत बंद का आव्हान,उत्तरप्रदेश पहुंचेगी भारत जोड़ो न्याय यात्रा

breaking-plat-1-750x375

हरियाणा के रेवाड़ी दौरे पर पीएम मोदी देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। आज शुक्रवार 16 फरवरी अपने हरियाणा दौरे के दौरान पीएम रेवाड़ी पहुंचेंगे। जहां स्वास्थ्य,शहरी परिवहन रेल और पर्यटन के क्षेत्र से जुड़ी करीब 9 हजार 750 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण के साथ आधारशिला रखेंगे। पीएमओ से मिली जानकारी में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी करीब 5 हजार 450 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाली गुरुग्राम मेट्रो रेल परियोजना की आधारशिला रखेंगे। यह परियोजना करीब 28 किलोमीटर की है। इसके साथ ही मिलेनियम सिटी सेंटर को उद्योग विहार के पांचवे चरण से जोड़ेगी। पीएम मोदी आज शुक्रवार को रेवाड़ी में देश के 22वें एम्स की आधारशिला रखेंगे।

आधी रात तक चली किसान संगठनों और केन्द्र सरकार के बीच बेनतीजा रही वार्ता

एमएसपी सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंजाब से दिल्ली कूच कर रहे किसानों के जत्थे को पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने हरियाणा – पंजाब स्थित शंभू बॉर्डर पर रोक रखा है। पंजाब से लेकर हरियाणा ही नहीं दिल्ली से लेकर यूपी तक हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। किसानों के भारत बंद को टालने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किसान संगठनों से गुरुवार शाम बातचीत भी की गई। देर रात करीब डेढ़ बजे तकयह बातचीत चली लेकिन बेनतीजा रही। बंद को देखते हुए दिल्ली से लगी सभी बॉर्डर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं।

किसान संगठनों का भारत बंद का आव्हान

दिल्ली कूच के साथ ही किसान आंदोलन अब आगे बढ़ता नजर आ रहा है। इस बीच किसान संगठनों ने आज शुक्रवार 16 फरवरी को भारत बंद बुलाया है। जिसमें ट्रक और ट्रे़ड यूनियन भी किसानों के साथ खड़ी नजर आ रही है। किसानों का समर्थन करते हुए पंजाब में निजी बस उद्योग की ओर से भी आज अपनी निजी बसें बंद रखने का ऐलान किया गया है। हालांकि इस बंद के दौरान इमरजेंसी व्हीकल्स को ही छूट मिलेगी।

तहसील स्तर पर निकालेंगे ट्रैक्टर ट्राली रैली

किसान संगठनों की ओर से आज शुक्रवार 16 फरवरी को बुलाए गए भारत बंद का असर हरियाणा में दिखाई देने लगा है। हरियाणा में दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक सभी ट्रोल फ्री कराने की बात कही है। किसान संगठनों का कहना है वे अब अगले कदम में शनिवार को तहसील स्तर पर ट्रैक्टर ट्राली रैली निकालेंगे।

यूपी के चंदौली में बहन प्रियंका करेंगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज शुक्रवार 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। यूपी के चंदौली में इस यात्रा का स्वागत खुद पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। इस बीच भदोही में जहां राहुल गांधी को रात रुकना था। वहां के स्थानीय प्रशासन की ओर से उन्हें अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में अब राहुल गांधी चंदौली और भदोही के बीच खेत में रात गुजारेंगे।

मध्यप्रदेश: बैतूल आदिवासी कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार

 

 

Exit mobile version