Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : 21 बच्चों की मौत का कातिल कफ सिरप केस,कंपनी संचालक गिरफ्तार,लखनऊ में 8 IAS अधिकारियों का तबादला

DigitalDesk by DigitalDesk
October 9, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
brking news
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट : 21 बच्चों की मौत का कातिल कफ सिरप केस,कंपनी संचालक गिरफ्तार

जानलेवा ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन मेडिकल्स के मालिक रंगनाथन को MP पुलिस ने हिरासत में लिया है। मध्यप्रदेश में दूषित सिरप पीने से 21 बच्चों की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई। आरोपी से पुलिस कर रही पूछताछ।

Related posts

Iran war International oil prices are rising rapidly

ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप… “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”

March 8, 2026
ICAI declares CA Foundation

CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां…फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव

March 8, 2026

लंगाना सरकार का बड़ा एक्शन
कफ सिरप कांड के बाद तेलंगाना सरकार ने रेलाइफ और रेस्पिफ्रेश टीआर सिरप को बैन कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर यह फैसला लिया है। जांच टीमों को बाजार से सैंपल इकट्ठा करने के निर्देश दिए गए।

तीन राज्यों में सप्लाई हुआ जहरीला सिरप
MP के अलावा ओडिशा और पुदुचेरी में भी सप्लाई किया गया था ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप। अब इन राज्यों में भी जांच शुरू। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन ने संबंधित बैच को तुरंत वापस मंगाने के आदेश जारी किए।

बरेली एनकाउंटर में ढेर इनामी बदमाश
UP के बरेली में पुलिस ने एक लाख के इनामी बदमाश इफ्तिखार को एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, इफ्तिखार पर हत्या और लूट के कई मामले दर्ज थे। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ। इलाके में तनाव के बाद पुलिस अलर्ट पर।

रक्षा सहयोग पर भारत-ऑस्ट्रेलिया वार्ता
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम और रक्षा मंत्री के साथ नई दिल्ली में बैठक की। दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग, टेक्नोलॉजी और समुद्री सुरक्षा सहयोग पर चर्चा हुई। भविष्य में संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर भी सहमति बनी।

दिल्ली पहुंचे अफगान विदेश मंत्री मुत्ताकी
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मुत्ताकी आज दिल्ली पहुंचे। भारत-अफगानिस्तान संबंधों और मानवीय सहायता को लेकर चर्चा होगी। मुत्ताकी की यह यात्रा अफगानिस्तान में स्थिरता के प्रयासों को लेकर अहम मानी जा रही है।

लखनऊ में मायावती की विशाल रैली
बहुजन समाज पार्टी आज लखनऊ में संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर विशाल रैली कर रही है। BSP प्रमुख मायावती सामाजिक न्याय और आगामी चुनावी रणनीति पर बोलेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह।

बिहार चुनाव: जन सुराज की पहली लिस्ट आज
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आज प्रशांत किशोर की पार्टी ‘जन सुराज’ अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी करेगी। पहले चरण में करीब 50 सीटों पर नाम तय होने की संभावना। युवा और महिला उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुंबई एक्सप्रेस हाईवे हादसा
मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हुआ। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

गाजा शांति योजना पर सहमति
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि गाजा शांति योजना के पहले चरण पर इजरायल और हमास के बीच सहमति बन गई है। दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की तैयारी। क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर उम्मीद जगी।

बीएसपी का भव्य कार्यक्रम लखनऊ में
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बीएसपी लखनऊ में भव्य कार्यक्रम कर रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता शामिल। मंच से मायावती ने बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

राष्ट्रपति मुर्मू का गुजरात दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन के गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान वे अहमदाबाद और राजकोट में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे स्वागत।

चिराग पासवान दिल्ली आवास पहुंचे
केंद्रीय मंत्री और एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान आज सुबह दिल्ली स्थित अपने सरकारी आवास पहुंचे। बिहार चुनाव रणनीति को लेकर पार्टी नेताओं से अहम बैठक करेंगे। समर्थकों की भारी भीड़ जुटी।

कानपुर ब्लास्ट केस, हिरासत में छह

कानपुर धमाके के मामले में पुलिस ने अब तक छह लोगों को हिरासत में लिया है। ATS और बम निरोधक दस्ते की जांच जारी। गिरफ्तार आरोपियों से विस्फोटक सामग्री के स्रोत की जानकारी ली जा रही है।

अमेठी में सांप्रदायिक तनाव
अमेठी में ‘I Love Mohammad’ पोस्टर लगने के बाद तनाव की स्थिति। पुलिस ने मौके से पोस्टर हटाकर इलाके में फ्लैग मार्च किया। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी।

जेडीयू बैठक में सीट शेयरिंग पर मंथन

बिहार में सीएम नीतीश कुमार के आवास पर कल जेडीयू नेताओं की बैठक होगी। एनडीए के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा तय। बैठक में ललन सिंह और विजय चौधरी भी मौजूद रहेंगे।

लखनऊ में 8 IAS अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 8 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। नई जिम्मेदारियों के आदेश जारी। बदलाव को आगामी त्योहारों और चुनावी तैयारियों से जोड़ा जा रहा है।

Post Views: 297
Tags: #21 children dead#BreakingNewsUpdate#Company director arrested#Cough syrup case#Deadly 'Coldrif' cough syrup#Srisan Medicals Company
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version