ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: सीरिया ने की असद से आजादी की घोषणा,शंभू बॉर्डर से आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान

breaking-plat

सीरिया ने की असद से आजादी की घोषणा

सीरिया में विद्रोही समूह की ओर से राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया गया है। बशर अल-असद भी देश को छोड़ कर जा चुके हैं। अब विद्रोहियों ने रक्षा मंत्रालय के साथ रेडियो-टीवी केंद्र को अपने नियंत्रण में ले लिया है। वे हवाई फायरिंग के साथ जीत का जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। विद्रोहियों का कहना है यह 50 साल के उत्पीड़न और 13 साल के अपराध, अत्याचार और विस्थापन का अंत है। अब सीरिया असद से आजाद हो गया है।

शंभू बॉर्डर से आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान

शंभू बाॅर्डर से आज रविवार 8 दिसंबर को किसान संगठन की ओर से एक बार फिर से दिल्ली की ओर कूच किया जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने जानकारी दी और कहा विरोध-प्रदर्शन के 300 दिन पूरे हो गए हैं। रविवार को 300 दिन पूरे हो गये। उन्होंने घायल किसानों से मुलाकात की। शंभू बाॅर्डर पर 6 दिसंबर को हरियाणा पुलिस से झड़प में करीब 16 किसान घायल हो गए थे। शंभू बाॅर्डर पर मीडिया से चर्चा में पंढेर ने कहा अभी तक केंद्र सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। रविवार को फिर 101 किसानों का प्रतिनिधिमंडल दोपहर 12 बजे दिल्ली की ओर कूच करेगा।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दौरा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे बैठक

एमपी में लाउडस्पीकर हटाने को लेकर सीएम ने तलब की रिपोर्ट

तूफान फेंगल हुआ बेअसर

छत्तीसगढ़ के भिलाई टाउनशिप की सेंट्रल एवेन्यू पर हादसा

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा

Exit mobile version