ब्रेकिंग न्यूज अपडेट रविवार 7 सितंबर : EC ने बुलाई बड़ी बैठक, 10 सितंबर को SIR के साथ कई मुद्दों पर मंथन,पंजाब में बाढ़ का कहर

breaking news

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट रविवार 7 सितंबर

ईसी ने बुलाई बड़ी बैठक, 10 सितंबर को SIR के साथ कई मुद्दों पर मंथन

चुनाव आयोग की ओर से इसी माह 10 सितंबर को सभी राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ एसआईआर की समीक्षा बैठक बुलाई गई है। बिहार में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों को देखते हुए बैठक खास है। बता दें बिहार चुनाव के बाद अन्य राज्यों में भी एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में आने वाले दिनों चुनावों से जुड़े मुद्दों पर भी मंथन होगा।

पंजाब में बाढ़ का कहर

पंजाब के 1996 गांव जलमग्न, 46 मौतें

1.75 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद

सतलुज, ब्यास और रावी नदियों में खतरे के निशान से ऊपर पानी

हज़ारों लोग बेघर, राहत शिविरों में शरण

NDRF और सेना राहत कार्य में जुटी

 

गुजरात में केजरीवाल की रैली रद्द

भारी बारिश के चलते गुजरात दौरा स्थगित

चोटिला की सभा भी नहीं होगी

बीजेपी का हमला – “पंजाब बाढ़ में डूबा, CM गुजरात टूर पर”

केजरीवाल का पलटवार – “केंद्र किसानों के साथ कर रहा धोखा”

 

दिल्ली में वकीलों की हड़ताल

8 सितंबर से वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

मांग – “थाने से नहीं, अदालत में पेश हों पुलिस अफसर”

बार काउंसिल की अपील ठुकराई

हड़ताल से अदालतों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका

 

उत्तराखंड में बादल फटा

उत्तरकाशी के नौगांव में बादल फटने से तबाही

नालों में कई वाहन बहे, एक आवासीय भवन मलबे में दबा

संचार और सड़क व्यवस्था ठप

NDRF और SDRF टीमें राहत कार्य में जुटी

 

पीएम मोदी का पंजाब दौरा

9 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पंजाब का दौरा

गुरदासपुर में लेंगे हालात का जायजा

प्रभावित किसानों और लोगों से करेंगे मुलाक़ात

बाढ़ से मरने वालों की संख्या 46 पहुंची

Exit mobile version