बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान आज, EC की PM
बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। संभावना है कि इसी दौरान बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान किया जाएगा। राज्य में राजनीतिक हलचल तेज, सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
आज शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस निर्धारित। बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की निगाहें आयोग की घोषणा पर टिकी हैं।
हरियाणा के सीएम सैनी पहुंचे जापान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जापान पहुंचे। टोक्यो एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीय संगठन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सैनी यहां औद्योगिक और तकनीकी निवेश से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने की फायरिंग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमक फिर से बढ़ी। कनाडा में तीन जगहों पर गैंग के लोगों ने फायरिंग की। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जयपुर के अस्पताल में आग,7 की मौत
जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भीषण आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दिए। जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में आग लगने के बाद मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन ने आपात व्यवस्था लागू कर दी है।
आई लब मोहम्मद विवाद
बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर उपजे तनाव के बीच अब तक 83 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
बिहार के सीएम देंगे चुनावी ऐलान से पहले सौगात
पटना में आज सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेट्रो परियोजना का उद्घाटन करेंगे। राजधानी को मेट्रो सेवा से जोड़ने की दिशा में यह ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प
स्विट्जरलैंड में इजरायल विरोधी प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। कई लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शनकारी गाजा में हमलों के खिलाफ नारे लगा रहे थे। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन
नेपाल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही। अब तक 52 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। कई इलाके जलमग्न हैं।
मैं जल्द ही संभल जाऊंगा-धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा—“मैं जल्द ही संभल जाऊंगा।” उनके इस बयान के बाद स्थानीय भक्तों में उत्साह का माहौल है। यात्रा की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। प्रकाश कुमार पांडेय