Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ब्रेकिंग न्यूज अपटेड : पीएम मोदी की आज बिहार में जनसभा और रैलियां,राहुल गांधी की बिहार में आज दो रैलियां,NDA का घोषणापत्र आज जारी हो सकता है

DigitalDesk by DigitalDesk
October 30, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
breaking news plat today
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ब्रेकिंग न्यूज अपटेड : पीएम मोदी की आज बिहार में जनसभा और रैलियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के मुजफ्फरपुर और छपरा में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने दावा किया है कि ये रैलियां चुनावी माहौल को पूरी तरह बदल देंगी। पीएम विकास और सुशासन के एजेंडे पर जनता से संवाद करेंगे।

Related posts

Ratlam hottest temperature

मध्यप्रदेश में बरसने लगी आसमान से आग…. रतलाम सबसे गर्म…पारा 40 डिग्री के करीब….भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में सामान्य से ज्यादा तापमान

March 12, 2026
impact of El Niño

अल नीनो के असर से बढ़ेगा तापमान….तैयार रहें आने वाला है भीषण गर्मी का दौर… वैज्ञानिकों ने दी ये गंभीर चेतावनी

March 12, 2026

राहुल गांधी की बिहार में आज दो रैलियां

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बरबिघा और नालंदा में दो चुनावी रैलियां करेंगे। पार्टी ने दावा किया है कि राहुल की सभाओं से बिहार में नया जोश आएगा। राहुल रोजगार, महंगाई और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे।

एनडीए का घोषणापत्र आज जारी हो सकता है

एनडीए आज अपना घोषणापत्र जारी कर सकता है। गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। बीजेपी नेताओं में घोषणापत्र को लेकर उत्सुकता है।

अमित शाह का बिहार दौरा आज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार में चार चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। शाह की रैलियों को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। माना जा रहा है कि वे आज बीजेपी के घोषणापत्र को लेकर बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं।

उत्तराखंड सीएम की बिहार में रैलियां आज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बिहार के मोतिहारी में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी ने कहा कि युवा सीएम की उपस्थिति से चुनाव प्रचार को नई ऊर्जा मिलेगी। सभा स्थलों पर भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।

तेजस्वी यादव का आज बिहार दौरा

बिहार में आज तेजस्वी यादव तीन जनसभाएं करेंगे। वे मधेपुरा, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। चुनावी माहौल के बीच उनकी सभाओं पर सबकी नजर है। RJD ने दावा किया है कि भीड़ से पता चलेगा जनता का मूड।

शरद पवार-ठाकरे ब्रदर्स की अहम बैठक

आज दोपहर शरद पवार, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मुलाकात मुंबई में होगी। बताया जा रहा है कि यह बैठक चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ मार्च की रणनीति तय करने के लिए बुलाई गई है। महा विकास अघाड़ी के नेता भी शामिल रहेंगे।

दिल्ली में खतरनाक हुआ प्रदूषण स्तर
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। ज्यादातर इलाकों में धुंध की मोटी चादर छाई हुई है। AQI 450 के पार चला गया है। सरकार ने स्कूलों में अवकाश और निर्माण कार्यों पर रोक की घोषणा की है।

गुना किसान हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मध्यप्रदेश के गुना किसान हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी महेंद्र नागर समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को कोर्ट में पेश किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, जांच तेज की जा रही है।

ट्रंप-जिनपिंग मुलाकात से उम्मीदें बढ़ीं
छह साल बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई है। दोनों नेताओं के बीच व्यापारिक तनाव और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चर्चा हुई। कयास है कि दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हो सकती है।

दक्षिण कोरिया में ट्रंप-शी की मुलाकात
दक्षिण कोरिया के बुसान शहर में अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच मुलाकात हुई। बैठक में एशिया-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा, व्यापार और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर बातचीत हुई।

शी जिनपिंग और ट्रंप पहुंचे बुसान
अमेरिका और चीन के शीर्ष नेता शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप दक्षिण कोरिया के बुसान शहर पहुंचे हैं। दोनों के बीच अहम बैठक होनी है। इसे दोनों देशों के रिश्तों में बर्फ पिघलने की शुरुआत माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

अमेरिका-दक्षिण कोरिया में 350 अरब डॉलर का सौदा

अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच 350 अरब डॉलर का बड़ा व्यापारिक समझौता हुआ है। दोनों देशों ने टैरिफ घटाने और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है। यह समझौता इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आर्थिक साझेदारी को नई दिशा देगा।

रूस-यूक्रेन जंग पर पुतिन का दावा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन के दो पूर्वी शहरों को पूरी तरह घेर लिया है। पुतिन ने कहा कि यह रूस की रणनीतिक जीत है। यूक्रेन ने रूसी दावे को खारिज किया है और कहा कि लड़ाई अब भी जारी है।

क्यूबा में तूफान मेलिसा का कहर
क्यूबा में तूफान मेलिसा ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से कई इलाके जलमग्न हैं। प्रशासन ने आपात स्थिति घोषित की है और राहत-बचाव टीमें तैनात कर दी गई हैं।

पाकिस्तान में धमाका, 6 सैनिकों की मौत
पाकिस्तान के सेंट्रल कुर्रम जिले के सुल्तान कलाय इलाके में बड़ा धमाका हुआ है। इसमें 6 सैनिकों की मौत और 14 घायल हुए हैं। धमाका रिमोट कंट्रोल से किया गया बताया जा रहा है। इलाके में सेना ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है।

नीतीश कटारा केस का दोषी सड़क हादसे में मरा
नीतीश कटारा हत्याकांड का दोषी सुखदेव यादव 20 साल बाद जेल से रिहा हुआ था। रिहाई के कुछ ही घंटों बाद सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसा दिल्ली-लखनऊ हाइवे पर हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

Post Views: 288
Tags: #NDA manifesto may be released today#PM Modi public meeting and rallies in Bihar#Rahul Gandhi two rallies in Bihar#Today latest news#University and rallies in Bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version