ब्रेकिंग न्यूज अपडेट
जोधपुर: 5 से 7 सितंबर तक RSS की अखिल भारतीय समन्वय बैठक, सरसंघचालक मोहन भागवत पहुंचे।
भारत-भूटान संबंध: भूटान के जे खेंपो और पीएम शेरिंग तोबगे 4 दिनी भारत दौरे पर, राजगीर में शाही भूटान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में होंगे शामिल।
ठगी कांड: विदेश में नौकरी का झांसा देकर यूपी के दो युवकों से 4.5 लाख की ठगी, दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया।
अंतरराष्ट्रीय खबर: अमेरिका ने वेनेजुएला के जहाज पर हमला किया, 11 लोगों की मौत। राष्ट्रपति ट्रंप ने दी जानकारी।
यूपी: कानपुर में डकैती और जमीन कब्जे के आरोप में थानेदार और चौकी इंचार्ज समेत 40 लोगों पर FIR।
मॉनसून का कहर: दिल्ली, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में बाढ़-भूस्खलन, हालात बेकाबू, रेड अलर्ट।
बिहार चुनावी हलचल:
पटना: आज दोपहर 2 बजे तेजस्वी यादव की बड़ी बैठक।
दिल्ली: अमित शाह संग बिहार BJP नेताओं की अहम मीटिंग।
EC ट्रेनिंग पटना में जारी।
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने जनसुनवाई फिर शुरू की, हमले के बाद पहला कार्यक्रम।
हिमाचल: मंडी में लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 6, कुल्लू में दो लोग मलबे में दबे।
कश्मीर: भारी बारिश के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद।
दिल्ली: यमुना का जल स्तर 206 मीटर पार, बाढ़ का खतरा बढ़ा।
आर्थिक खबर: दिल्ली में 3-4 सितंबर को जीएसटी काउंसिल की बैठक।
कोलकाता: टांगरा में पुलिस छापे के दौरान BJP नेता राकेश सिंह गिरफ्तार।
विदेश नीति: जर्मनी के विदेश मंत्री जोहान वेडफुल दिल्ली पहुंचे।
बलूचिस्तान: रैली में धमाका, 11 की मौत, कई घायल।
अमेरिका: अदालत ने ट्रंप प्रशासन का कैलिफ़ोर्निया में सेना तैनाती का आदेश रोका।
रायपुर: बेबीलोन टावर में लगी आग, रेस्टोरेंट से दर्जनों लोगों को सुरक्षित निकाला गया।