ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:तमिलनाडु CN स्टालिन और राजपाल की आवास को बम से उड़ने की धमकी धमकी

live-india-news-making-news-updates-delhi-punjab-haryana-3-october-2025-

breaking news today

live-india-news-making-news-updates-delhi-punjab-haryana-3-october-2025-Tamil Nadu CN Stalin and Rajpal residence threatened with bomb blasts

 

तमिलनाडु CN स्टालिन और राजपाल की आवास को बम से उड़ने की धमकी धमकी

चेन्नई से बड़ी खबर, CM स्टालिन और राज्यपाल के आवास को उड़ाने की धमकी मिली है। पुलिस अलर्ट पर है और बम स्क्वॉड ने तलाशी शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

दिल्ली मुठभेड़

दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में पुलिस और कुख्यात रोहित गोदारा गैंग के बदमाशों में मुठभेड़ हुई। गोलीबारी में एक बदमाश घायल हुआ है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

फायरिंग के बाद कनाडा मैं फिर खुल कपिल का कैफे

कनाडा में कपिल शर्मा का कैफे फिर से खुल गया है। पिछले दिनों यहां दो बार फायरिंग की घटना हुई थी, जिसके बाद कैफे बंद कर दिया गया था। सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं और पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

स्पेन प्रदर्शन

स्पेन की राजधानी मैड्रिड में फिलिस्तीन समर्थक प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। कई लोग घायल हुए हैं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

मणिपुर मैं हिंसा के बीच कुकी समुदाय ने किया बंद

मणिपुर में कुकी-जो समुदाय ने राष्ट्रीय राजमार्ग बंद करने का आह्वान किया है। इसका असर परिवहन और सप्लाई पर दिखने लगा है। प्रशासन अलर्ट पर है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हालात पर नजर रखी जा रही है।

इंडोनेशिया भूकंप, भूकंप के झटके से घर हिले

इंडोनेशिया के पश्चिमी पापुआ क्षेत्र में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन ने राहत और बचाव दल मौके पर भेजे हैं।

सिद्धार्थनगर हादसा

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बड़ा हादसा हुआ। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक पिकअप में सवार नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर भारी भीड़ जुटी।

बिहार चुनाव की तैयारी, कांग्रेस बैठक

कांग्रेस कार्य समिति की अहम बैठक आज पटना में हो रही है। इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे। राजनीतिक हलचल तेज।

हरियाणा के दौरे पर अमित शाह 

गृहमंत्री अमित शाह आज हरियाणा के दौरे पर रहेंगे। वे रोहतक और कुरुक्षेत्र में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। शाह का यह दौरा चुनावी दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।

खंडवा हादसा, 11 जिंदगियां का विसर्जन 

मध्यप्रदेश के खंडवा में दर्दनाक हादसा। ट्राली पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और प्रशासन राहत कार्य में जुटा। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version