Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट: PM मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की चार दिनी यात्रा पर रवाना,लोकसभा में आधी रात को पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक

DigitalDesk by DigitalDesk
April 3, 2025
in मुख्य समाचार
0
accused Tahawwur
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएम मोदी थाईलैंड और श्रीलंका की चार दिनी यात्रा पर रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह गुरुवार 3 अप्रैल को थाईलैंड और श्रीलंका की चार दिन की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। पीएम छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। पीएम मोदी ने दोनों देशों की यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा कि वे थाई प्रधानमंत्री पेटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर थाईलैंड की यात्रा पर जा रहे हैं। वे छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

लोकसभा में आधी रात को पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक

लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पास हो गया है। रात दो बजे तक चली सदन की कार्रवाई के दौरान करीब 12 घंटे से ज्यादा समय तक मैराथन चर्चा हुई। इसके बाद लोकसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक 2025 को पारित कर दिया है। इस विधेयक के पक्ष में जहां 288 और विपक्ष में 232 मत पड़े। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा पूरी होने के बाद मतदान करवाया। इस दौरान संशोधन बिल के पक्ष में जहां 288 वोट पड़े तो वहीं 232 वोट इसके विरोध में पड़े और इस तरह आधी रात को 2 बजे वक्फ संशोधन बिल लोकसभा से पास हो गया है। इससे पहले सदन में गौरव गोगोई, औवैसी समेत कई सदस्यों की ओर से लाए गए संशोधनों को खारिज कर दिया गया।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

ऑस्ट्रेलिया ने दस प्रतिशत टैरिफ को बताया अनुचित

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने अमेरिकाके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से कैनबरा पर लगाए गए 10 प्रतिशत टैरिफ को ‘पूरी तरह से अनुचित’ करार दिया है। अल्बानीस ने कहा ऑस्ट्रेलिया के लिए ये टैरिफ अप्रत्याशित नहीं हैं। वे स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि यह पूरी तरह से अनुचित भी हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प पारस्परिक टैरिफ का उल्लेख करते हैं, लेकिन पारस्परिक टैरिफ शून्य होगा। 10 प्रतिशत नहीं। प्रशासन के टैरिफ का कोई तर्क नहीं है। यह दो देशों की साझेदारी के आधार के विपरीत जा रहे हैं। यह काम किसी मित्र का नहीं है।

कनाडा देगा अमेरिका के आयात शुल्क का जवाब

कनाडाई प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा कि उनका देश अमेरिकी आयात शुल्कों का जवाब जवाबी उपायों से देगा। मार्क कार्नी ने मीडिया से चर्चा में कहा कनाडा इन शुल्कों का जवाब जवाबी उपायों से देने की तैयारी कर रहा है। बता दें व्हाइट हाउस की ओर से एक दिन पहले बुधवार 2 अप्रैल को एक बयान में था कहा कि अमेरिका 5 अप्रैल से सभी विदेशी आयातों पर 10 प्रतिशत शुल्क वसूल करेगा जबकि 9 अप्रैल से उन देशों पर अधिक शुल्क लगायेगा जिनके साथ अमेरिका को सबसे बड़ा व्यापार घाटा हो रहा है।

सीरिया में इज़रायली हमले, दस लोगों की मौत

सीरिया के दक्षिणी प्रांत दारा में इज़रायली वायु सेना की ओर से किए गए हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। सीरियाई टेलीविज़न चैनल सीरिया टीवी की ओर से यह जानकारी दी गई। इससे पहले सीरियाई अख़बार अल वतन की ओर से बताया गया था कि दारा प्रांत के निवासियों की इज़रायली सेना से झड़प हुई है।

Post Views: 490
Tags: #PM Modi visit to Thailand and Sri Lanka#Wakf Amendment Bill passed#Waqf Amendment Bill passedLok Sabha
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version